फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Special Mehndi Design: नवरात्रि पर हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें आसान डिजाइन

Wed, 22 Mar 2023 07:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय में साधारण मेहंदी से लेकर कई अन्य तरीके की डिजाइन चलन में हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Navratri Special Mehndi Design - फोटो : instagram
Navratri Special Mehndi Design: लड़कियों की जिंदगी में मेहंदी का काफी महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है मेहंदी से हर लड़की का श्रृंगार पूरा होता है। यही वजह है कि हर त्योहार पर लड़कियां मेहंदी लगाना नहीं भूलती। नवरात्रि भी ऐसा त्योहार है, जिसे हिंदू धर्म में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। हर घर में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी की जाती है। जगह-जगह पर घट स्थापना की जाती है। लोग माता के स्वागत को कई काम करते हैं। इसी क्रम में महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों में मेंहदी लगाती हैं।

ऐसी मान्यता है कि मेहंदी लगाने से घर में सकारात्मकता आती है, इसी के चलते लड़कियां हर त्योहार पर मेहंदी लगाती हैं। आज के समय में साधारण मेहंदी से लेकर कई अन्य तरीके की डिजाइन चलन में हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ताकि नवरात्रि के इस मौके पर आप भी अपने हाथों में मेहंदी रचवा सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
हाथों पर बनवा सकती हैं माता की फोटो - फोटो : instagram
हाथों पर बनवा सकती हैं माता की फोटो
 
अगर आप चाहें तो अपने सीधे हाथ पर देवी मां की प्रतिमा का डिजाइन बना सकती हैं और कलाई पर देवी मां का कोई मंत्र लिख सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
लगवा सकती हैं अरेबिक मेहंदी  - फोटो : Istock
लगवा सकती हैं अरेबिक मेहंदी 

अगर आपको मेहंदी लगवाने का शौक है, पर आप मेहंदी लगवाने के लिए ज्यादा देर तक बैठ नहीं सकतीं तो आप अपने हाथ में अरेबिक मेहंदी लगवा सकती हैं। ये देखने में भी काफी सुंदर लगती है, साथ में जल्दी भी लग जाती है। 

4 of 6
भरे हाथ मेहंदी भी लगती है बहुत प्यारी - फोटो : Istock
भरे हाथ मेहंदी भी लगती है बहुत प्यारी

अगर आप भरे हाथ मेहंदी लगवाकर माता रानी की पूजा करती हैं, तो इससे वो बेहद खुश होती हैं। इसको लगवाने में थोड़ा समय लगता है। पर जब हाथ रच जाते हैं तो ये मेहंदी बहुत प्यारी लगती है। 
विज्ञापन

5 of 6
हाथों में बनवाएं फ्लोरल मेहंदी  - फोटो : getty images
हाथों में बनवाएं फ्लोरल मेहंदी 

फूल-पत्तियों वाली डिजाइन तो वैसे भी एवरग्रीन है। आप नवरात्रि के लिए इस तरीके की मेहंदी भी लगवा सकती हैं। ये देखने में भी काफी खूबसूरत दिखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिर्फ बैक साइड भी लगवा सकती हैं मेहंदी  - फोटो : pixabay
सिर्फ बैक साइड भी लगवा सकती हैं मेहंदी 

अगर आप चाहें तो हाथों के पीछे की तरफ ही मेहंदी की डिजाइन बनवा सकती हैं। ये भी देखने में बेहद प्यारी लगती है 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें