फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: डांडिया नाइट्स के लिए होना है तैयार तो मिरर वर्क वाले इन कपड़ों को चुनें, दिखेंगी खूबसूरत

Mon, 26 Sep 2022 12:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
navratri fashion 2022 - फोटो : instagram
नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा की पूजा होती है। इसके साथ ही हर जगह उमंग और उत्साह का माहौल रहता है। गरबा और डांडिया की धूम रहती है और लोग बढ़चढकर इसमे शामिल होते हैं। अगर आने वाले नवरात्रि में आप भी डांडिया नाइट्स में शामिल होने वाली हैं। जरूर किसी हटके ट्रेडिशनल लुक की तलाश में होंगी। जिसे पहन ना केवल आप भीड़ में अलग दिखें बल्कि खूबसूरत भी दिखें। वैसे तो ट्रेडिशनल गुजराती लहंगा चोली में मिरर वर्क होता है। लेकिन इन दिनों मिरर वर्क ट्रेंड में भी है। ऐसे में आप लहंगा चोली के साथ ही मिरर वर्क के इन आउटफिट को भी चुन सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
navratri fashion 2022 - फोटो : instagram
अगर आप लहंगा चोली पहनने वाली हैं तो जिनीलिया डिसूजा की तरह मिरर वर्क वाले दुपट्टे को कैरी करें। वैसे आप चाहें तो स्मार्टली पुराने लहंगे के साथ भी मिरर वर्क वाले दुपट्टे को मैच कराकर ट्रेंडी लुक पा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
navratri fashion 2022 - फोटो : instagram
मिरर वर्क के कपड़े अगर डांडिया नाइट्स के लिए चुनना चाहती हैं तो संजना सांघी की तरह आप शरारा को भी चुन सकती हैं। इन दिनों शरारा काफी ज्यादा ट्रेंड में है। सेलिब्रेटी भी फेस्टिवल में पहने नजर आ चुकी हैं। मिरर वर्क में आप चाहे तो प्लेन शरारा के साथ मिरर वर्क वाले हैवी दुपट्टे को चुन सकती हैं। ये काफी कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखेगा।

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
पेस्टल शेड में मिरर वर्क बेहद खूबसूरत लगते हैं। साथ ही इस तरह के मिरर वाले लहंगे को आप त्योहारों के अलावा वेडिंग सीजन में भी पहन सकती हैं। जान्हवी कपूर का ये लुक खूबसूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
navratri fashion 2022 - फोटो : instagram
अगर आप लहंगा या शरारा नहीं पहनना चाहतीं तो प्लेन सी साड़ी के साथ मिरर वर्क वाले या फिर गुजराती डिजाइन के ब्लाउज को पेयर करें। ये दिखने में खूबसूरत लगेंगे। और आपको भीड़ में अलग भी दिखाएंगे। तो इस नवरात्रि आप चाहें तो इनमे से किसी भी आउटफिट को चुन कर खूबसूरत लुक पा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें