फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: नवरात्रि के नौ दिन हर महिला और पुरुष को पहनने चाहिए इस रंग के कप़ड़े, मिलेगी मां कि विशेष कृपा

Sat, 02 Apr 2022 07:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि 2022 - फोटो : amar ujala
नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मां की पूजा का विशेष विधान है। कलश स्थापना और ज्योत प्रज्ज्वलित करने के साथ ही लोग नौ दिनों में व्रत भी रखते हैं। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। इन नौ स्वरूपों के लिए भोग, प्रसाद और पूजन विधि भी अलग होती है। इसके साथ ही हर दिन की देवी को खास रंग भी पसंद होता है। जिसे पहनकर पूजा करने से देवी मां खासतौर पर प्रसन्न होती हैं। तो चलिए जानें देवी मां के नौ दिनों की आराधना के लिए किन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 10
नवरात्रि के पहले दिन पहने पीला रंग - फोटो : instagram
नवरात्रि के पहले दिन पहनें पीला रंग
नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। जिसकी वजह से इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। मां शैलपुत्री की पूजा और आराधना के लिए पीले रंग की प्रयोग किया जाता है। इसलिए नवरात्र के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर देवी मां की पूजा करनी चाहिए। इससे पूजा सफल होती है। 
विज्ञापन

3 of 10
नवरात्रि के दूसरे दिन पहने हरा रंग - फोटो : instagram/balanvidya
नवरात्रि के दूसरे दिन पहने हरा रंग
नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती हैं। इनकी पूजा में हरे रंग के कपड़े पहनने की विधान है। इससे मां प्रसन्न होती हैं।

4 of 10
नवरात्रि के तीसरे दिन पहने स्लेटी रंग - फोटो : instagram
नवरात्रि के तीसरे दिन पहनें ग्रे रंग
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। इस दिन स्लेटी या ग्रे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। मां को ग्रे रंग काफी पसंद होता है। आप चाहें तो ग्रे रंग के साथ मिक्स एंड मैच कर खूबसूरत लुक पा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
नवरात्रि के चौथे दिन पहने नारंगी रंग - फोटो : instagram
नवरात्रि के चौथे दिन पहने नारंगी रंग
नवरात्रि के चौथे दिन देवी माता को नारंगी रंग बेहद पसंद आता है। इसलिए पूजा के दौरान या दिनभर नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी रंगों का खास ध्यान नवरात्रि के दिनों में रखना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 10
नवरात्रि के पांचवे दिन पहने सफेद रंग - फोटो : instagram
नवरात्रि के पांचवे दिन पहने सफेद
नवरात्रि का पांचवा दिन स्कंदमाता का है। इनको सफेद रंग बेहद पसंद है। इसलिए देवी मां को खुश करने के लिए आप सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
नवरात्रि के छठे दिन पहने लाल रंग - फोटो : instagram
नवरात्रि का छठा दिन
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती हैं। इन्हें रंगों में लाल रंग पसंद होता है। मां की आराधना के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। श्रंगार के सामान में मां लाल रंग की चूड़ियों को पसंद करती हैं। वहीं पुरुषों को भी लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। 

8 of 10
नवरात्रि के सातवे दिन पहने नीला रंग - फोटो : instagram/madhuridixitnene
नवरात्रि का सातवां दिन
नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि की पूजा की जाती है। रात्रि के समय होने वाली इनकी विशेष पूजा में नीले रंग के कपड़े पहनने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। आप इस दिन नीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं। 

9 of 10
नवरात्रि के आठवे दिन पहने गुलाबी रंग - फोटो : instagram/katrinakaif
नवरात्रि का आठवां दिन
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा होती है। इन्हें गुलाबी रंग बेहद पसंद है। पूरे दिन को शुभ बनाने के लिए आप गुलाबी रंग के परिधान को चुन सकते हैं। माता रानी की पूजा में गुलाबी रंग के वस्त्रों को पहनने से विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

10 of 10
नवरात्रि के नौवें दिन पहने जामुनी रंग - फोटो : instagram
नवरात्रि का नौवां दिन
नवरात्रि के नौवे दिन मां को बैंगनी या जामुनी रंग बेहद पसंद आता है। मां सिद्धिदात्री सब सिद्धियों को पूरी करती है। इसलिए अगर देवी मां को नवरात्रि के नौवें दिन प्रसन्न करना है तो बैंगनी रंग के कपड़ों को पहनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें