फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: इस नवरात्रि महिलाएं खुद को ऐसे करें तैयार, व्रत के दिन भी दिखेंगी खूबसूरत

Fri, 01 Apr 2022 05:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Navratri - फोटो : iStock
नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के होते हैं। इन नौ दिनों में मां की पूजा के लिए विशेष तैयारियां की जाती हैं। घर की साफ-सफाई से लेकर सजावट और कलश स्थापना की जाती है। नवरात्रि के ये नौ दिन किसी उत्सव की तरह मनाए जाते हैं। ऐसे में महिलाएं भी सजधज कर पूजा पाठ करती हैं। इस नवरात्रि भी अगर आप पूरी तैयारी के साथ हैं और खूबसूरत लुक चाहती हैं तो इस तरह से तैयार हों। बस हर किसी की नजरें आप पर ही होंगी। तो चलिए जानें वो कौन से छोटे टिप्स हैं जो आपको इस नवरात्रि सबसे अलग लुक देंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
नवरात्रि में महिलाएं करें खुद को ऐसे तैयार - फोटो : Istock
रंगों का रखें ध्यान
वैसे तो देवी मां को लाल रंग बेहद पसंद है। इसलिए महिलाएं हर दिन लाल रंग के परिधान पहनकर पूजा करती हैं। लेकिन अगर आप सजने संवरने का विशेष ध्यान रखना चाहती हैं तो हर दिन के हिसाब से रंग पहने। माता रानी के नौ रूपों को अलग रंग पसंद है। जिसके अनुसार आप हर दिन शुभ रंग पहन सकती हैं। ये आपको सबसे अलग लुक भी देगा। 
विज्ञापन

3 of 6
नवरात्रि में महिलाएं करें खुद को ऐसे तैयार - फोटो : instagram
एथिनिक वियर से लगेंगी खूबसूरत
नवरात्रि के नौ दिनों आप एथिनिक वियर को चुन सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगेंगे और आपको ट्रेंडी भी बनाएंगे। इन दिनों फ्लोरल प्रिंट की और हल्के फैब्रिक की साड़ियां काफी ज्यादा चलन में है। शिफॉन, नेट के साथ ही ऑर्गेंजा और क्रेप की साड़ियां आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देंगी। 

4 of 6
नवरात्रि में महिलाएं करें खुद को ऐसे तैयार - फोटो : instagram
चाहें तो चुनें कुर्ता
वैसे अगर आप साड़ी पहनना कम पसंद करती हैं तो कुर्ते को भी चुन सकती हैं। इन दिनों काफी सारे डिजाइन के बॉटम वियर के साथ आप खूबसूरत लुक पा सकती हैं। नौ दिनों अलग रंग के कुर्ते के साथ कभी पलाजो तो भी शरारा के साथ मैच करें। ये काफी ट्रेंड में हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्रि में महिलाएं करें खुद को ऐसे तैयार - फोटो : instagram
वैसे सिगरेट पैंट्स और चूडीदार पायजामे के साथ भी कुर्ते को मैच किया जा सकता है। वहीं सिंपल से कुर्ते तो बनारसी या सिल्क के दुपट्टे के साथ आप ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में आप केवल कुर्ते की अलग डिजाइन से भी परफेक्ट लुक पा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवरात्रि में महिलाएं करें खुद को ऐसे तैयार - फोटो : instagram
इसके साथ ही मेकअप और ज्वैलरी का भी खास ख्याल रखें। मिनिमम मेकअप इन दिनों ट्रेंडी है। ऐसे में आप आंखों पर डबल कोट मस्कारा की लगाने के साथ ही आईब्रो को अच्छे से शेप दें। साथ में न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ लुक को पूरा करें। ये आपको परफेक्ट लुक देगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें