फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2023 : नवरात्रि में भूल से भी ना पहनें ऐसे कपड़े वरना नाराज हो जाएंगी मां दुर्गा

Wed, 22 Mar 2023 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 ऐसा कहा जाता है कि अगर आप मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं तो कपड़ों से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। 
विज्ञापन
1 of 5
Navratri 2023 - फोटो : amar ujala
Navratri 2023 : चैत्र महीने में मनाई जाने वाली नवरात्रि का इंतजार लोगों को साल भर रहता है। इन्हें साल के सबसे शुभ दिन बताया जाता है, जिस वजह से लोग मां दुर्गा के इन नौ दिनों में ही शुभ काम करते हैं। इसके साथ ही नवरात्रि में लोग सच्चे मन से मां दुर्गा की अराधना करते हैं। माता के इन प्रिय दिनों के लिए कई नियम होते हैं। जैसे कि नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत उपवास भी रखे जाते हैं। इतना ही नहीं माता की पूजा मे बैठने के लिए कपड़ों को लेकर भी कई नियम हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है।

दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि अगर आप मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं तो कपड़ों से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। आज हम इसी बारे में आपको बनाने जा रहे हैं। ये सभी को जानना बेहद जरूरी है कि आखिर पूजा के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
गलती से भी ना पहनें काले कपड़े - फोटो : instagram
गलती से भी ना पहनें काले कपड़े

अगर आप नवरात्रि की पूजा में शामिल होने जा रही हैं तो गलती से भी काले कपड़े ना पहनें। काले कपड़ों को हिंदू धर्म में अशुभता और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसी के चलते पूजा के दौरान भूल से भी काले कपड़े ना पहनें। इससे मां दुर्गा नाराज भी हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ना पहनें गंदे कपड़े - फोटो : istock
ना पहनें गंदे कपड़े

इन नौ दिनों में मां दुर्गा की अराधना काफी सच्चे मन से की जाती है। ये संभव नहीं होता कि लोग हर दिन के हिसाब से अलग कपड़े खरीदें। इसलिए आप अपने पुराने कपड़ों को ही अच्छे से धुल कर साफ कर लें। पूजा के दौरान हर कपड़ा साफ-सुथरा होना चाहिए। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पूजा के दौरान किसी और के कपड़े ना पहनें

ये बेहद जरूरी है कि जब भी आप पूजा करने बैठें तो आपने अपने खुद के कपड़े पहने हुए हों। अगर आपके पास ज्यादा कपड़े नहीं हैं तो भी अपने एक जोड़ी कपड़े को साफ कर लें, फिर उसे पहनें लेकिन दूसरों के कपड़े पहनने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ना पहनें चमड़े से बना सामान - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
ना पहनें चमड़े से बना सामान

अगर आप नवरात्रि में मंदिर जाने का सोच रहे हैं तो गलती से भी चमड़े से बना सामान ना पहनें। माना जाता है कि इससे मंदिर की पवित्रता भंग होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि चमड़ा पशुओं की खाल से बनाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें