नवरात्रि के नौ दिन माता रानी की पूजा में सब व्यस्त होते हैं। शारदीय नवरात्रि को हर जगह अलग तरीके से मनाया जाता है। बंगाल में जहां दुर्गा पूजा के नाम से देवी मां की पूजा की जाती है तो वहीं गुजरात में गरबा की स्थापना की जाती है। जिसके चारों तरफ महिलाएं नाचती और गाती हैं। वहीं हर जगह त्योहारों पर गरबा और डांडिया के आयोजन भी किए जाते हैं। किसी भी त्योहार की खुशी बिना सजे-धजे अधूरी ही रह जाती है। अगर इन नवरात्रि आप भी सोसाइटी की गरबा पार्टी में शामिल होने वाली हैं। तो इन एक्ट्रेस के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।