फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga-Sobhita Wedding: सगाई से शादी तक, यहां देखें शोभिता के सभी लुक्स

Thu, 05 Dec 2024 01:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में कुछ करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी भी साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने सात फेरे लिए। आइए आपको उनकी सगाई से लेकर शादी तक की तस्वीरें दिखाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सगाई से शादी तक, यहां देखें शोभिता के सभी लुक्स - फोटो : अमर उजाला
Naga-Sobhita Wedding: और इसी के साथ साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने अपने परिवारवालों और दोस्तों की मौजूदगी में हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी रचाई। शादी के बाद नागा चैतन्य के पिता और सुपरस्टार नागार्जुन ने शादी की फोटोज साझा करते हुए बेटे की शादी की खुशी जाहिर की है। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन लिखते हुए घर की बहू का स्वागत किया है। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि नागा चैतन्य और शोभिता काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन इसी साल अगस्त में सगाई के साथ ही उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। ऐसे में उनकी शादी के मौके पर हम आपको सगाई से लेकर शादी की हर रस्म की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसमें शोभिता का लुक देखने लायक है। शादी की हर रस्म में शोभिता बेहद प्यारी लग रहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शादी के दिन रॉयल लुक - फोटो : instagram-Sobhita
शादी के दिन रॉयल लुक

सबसे पहले बात करें शोभिता के वेडिंग लुक की तो अपनी शादी के दिन उन्होंने सोने की जरी वाली कांजीवरम सिल्क की साड़ी को चुना था। इस साड़ी में वो बला की खूबसूरत लग रहीं थीं। इस साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी। माथा पट्टी, कानों में झुमके, बाजूबंद, हाथों में कंगन के साथ चूड़ियां और डायमंड की इंगेजमेंट रिंग वाला अंदाज उनके लुक को खूबसूरत बनाया था। न्यूड मेकअप के बाद उन्होंने अपनी आंखों को हाइलाइट किया था। ।
विज्ञापन

3 of 6
पेल्ली कुथुरू रस्म - फोटो : instagram-Sobhita
पेल्ली कुथुरू रस्म

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी से पहले तेलगु कल्चर के हिसाब से पेल्ली कुथुरू रस्म का आयोजन किया गया था। इस रस्म में उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने पारंपरिक सोने की ज्वेलरी पहनी थी। माथे पर बिंदी की वजह से शोभिता की खूबसूरती में चार चांद लग गए थे। 

4 of 6
मंगल स्नान - फोटो : instagram-Sobhita
मंगल स्नान

वैसे तो इस रस्म को हल्दी कहते हैं, लेकिन शोभिता ने तस्वीरें साझा करते हुए इसे मंगल स्नान बताया था। मंगल स्नान में शोभिता ने पीले रंग की साड़ी के साथ गोल्डन ज्वेलरी कैरी की थी। अपनी इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग का ही ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया था, जिसने उनके लुक को और प्यारा बना दिया था। नाक में पहनी पारंपरिक नथ देखने में खूबसूरत लग रही थी। 
विज्ञापन

5 of 6
सगाई के बाद की रस्म - फोटो : instagram-Sobhita
सगाई के बाद की रस्म 

सगाई के बाद शोभिता के परिवार में एक रस्म कराई गई थी, जिसमें उन्होंने गंगा-जमुना बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ कानों में भारी झुमके पहनते हुए एक्ट्रेस ने गले में काफी हल्की ज्वेलरी पहनी थी। चोटी में गजरा लगाकर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये था सगाई का लुक - फोटो : instagram-Sobhita
ये था सगाई का लुक 

अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के लिए एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की तस्वीरों को सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। अपनी सगाई में एक्ट्रेस ने खूबसूरत सा पेस्टल रंग का सिल्क फैब्रिक का लहंगा पहना था। इस लहंगे में वो बेहद प्यारी लग रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने मेकअप को काफी मिनिमल ही रखा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें