फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muffler Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं मफलर तो इन बातों का रखें ध्यान, तभी सर्दी से होगा बचाव

Thu, 05 Dec 2024 11:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों में मफलर का चुनाव करते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि वह न केवल स्टाइलिश लगे बल्कि ठंड से भी अच्छे से बचा सके।
विज्ञापन
1 of 6
खरीदने जा रहे हैं मफलर तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
Muffler Buying Tips: दिसंबर के महीने के साथ ही सर्दी का मौसम भी शुरू हो गया है। सुबह-शाम चलने वाली सर्द हवाओं की वजह से घर से निकला मुश्किल हो रहा है। ऐसे में हर कोई खुद को पूरी तरह से कवर करके ही घर से निकल रहा है। इस मौसम में स्वेटर के साथ-साथ मफलर पहनना काफी जरूरी हो जाता है, क्योंकि यदि ठंड के मौसम में गले को कवर करके नहीं रखा गया तो ठंड की वजह से गला जकड़ने लगता है और सर्दी लग जाती है।

ऐसे में यदि आप भी मफलर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इन बातों का ध्यान रखकर ही अपने लिए परफेक्ट मफलर खरीद सकते हैं, जो कि न सिर्फ आपको स्टाइलिश दिखाएगा, बल्कि साथ ही में इसकी मदद से आप ठंड से भी बचे रहेंगे। तो चलिए बिना देर किए आपको भी इन बातों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सही हो मफलर बनाने की सामग्री - फोटो : Adobe stock
सही हो मफलर बनाने की सामग्री

मफलर खरीदने से पहले आपको ये जानना बेहद जरूरी है कि ये कई फैब्रिक में आते हैं। जैसे कि ऊन के मफलर गर्म होते हैं और सर्दियों में सबसे अच्छे माने जाते हैं। वहीं आजकल कश्मीरी मफलर काफी चलन में हैं। ऐसे में अगर आप हल्का और मुलायम मफलर चाहते हैं, तो कश्मीरी मफलर खरीदें।  फ्लीस फैब्रिक का मफलर सर्द हवाओं से बचाने में मदद करता है और किफायती होता है। ऊन और पॉलिएस्टर का मिश्रण मफलर को मजबूत और टिकाऊ बनाता है।  
 
विज्ञापन

3 of 6
लंबाई-चौड़ाई हो सही - फोटो : Adobe stock
लंबाई-चौड़ाई हो सही

मफलर खरीदते वक्त उसे पूरी तरह से खोल के देख लें। मफलर की लंबाई इतनी होनी चाहिए कि आप इसे अलग-अलग तरीकों से पहन सकें। चौड़े मफलर शरीर को अधिक गर्म रखते हैं और गर्दन को पूरी तरह कवर कर सकते हैं। यदि इनकी चोड़ाई कम होगी, तो ये भले ही आपको स्टाइलिश दिखा लें, लेकिन सर्दी से नहीं बचा सकेंगे। 

4 of 6
रंग और डिजाइन होनी चाहिए खास - फोटो : Adobe stock
रंग और डिजाइन होनी चाहिए खास

डेली वियर के हिसाब से बाजार में कई तरह के रंग मिलते हैं। ऐसे कि यदि आप मफलर को रोजाना में पहनना चाहते हैं, तो न्यूट्रल रंग जैसे काला, ग्रे, या बेज चुनें। यदि आपको स्टाइलिश दिखने का शौक है तो अपने लिए आप प्रिंटेड, स्ट्राइप्ड, या चेक पैटर्न वाले मफलर खरीदें।  
विज्ञापन

5 of 6
फिनिशिंग चेक करें - फोटो : Adobe stock
फिनिशिंग चेक करें

मफलर का किनारा साफ और मजबूत होना चाहिए। जिन मफलरों में फ्रिंज निकली होती हैं, वो दिखने में और भी ज्यादा प्यारे लगते हैं। ऐसे में आप बिना सोचे खरीद सकते हैं। बस ध्यान रखें कि इसमें किसी तरह के धागे न निकले हों। यदि इसमें धागे निकले होंगे तो धागे खिंचकर मफलर का लुक बिगाड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्वालिटी जरूर देखें - फोटो : Adobe stock
क्वालिटी जरूर देखें

यदि आपका बजट अच्छा है तो किसी अच्छे ब्रांड का मफलर ही चुनें। अच्छी ब्रांड का मफलर लेने से पहले आपको सोचना नहीं पड़ेगा। वैसे तो लोकल मार्केट में भी किफायती और अच्छे मफलर मिल सकते हैं।  बस लोकल मार्केट से मफलर खरीदते वक्त आपको ये ध्यान रखना पड़ेगा कि ये सही क्वालिटी और सही दाम में आपको मिल जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें