फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यारे से गुलाबी आउटफिट में मौनी रॉय ने किया पोज, दिखा रही हैं सनसेट

Fri, 23 Apr 2021 07:18 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मौनी आए दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें डालती रहती हैं - फोटो : instagram

नागिन सीरियल से मौनी रॉय को अलग ही स्तर की ख्याति प्राप्त हुई है। मौनी बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। वे न सिर्फ अपनी अदाकारी, खूबसूरती और डांस के कारण लोगों को पसंद आती हैं बल्कि अपने फैशन सेंस और फिटनेस से भी उन्होंने कई लोगों के दिल पर कब्जा कर रखा है। मौनी आए दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें डालती रहती हैं जिनपर फैंस जी भरकर कमेंट्स करते हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए मौनी का ये मोहक अंदाज।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मौनी रॉय का समर लुक - फोटो : instagram

चिकनकारी वेस्टर्न आउटफिट है खास
मौनी ने गर्मियों के हिसाब से बहुत ही हल्का और आरामदायक आउटफिट खुद के लिए चुना है। क्रॉप टॉप और स्कर्ट उनपर खूब फब रहा है। स्कर्ट पर चिकनकारी का काम किया हुआ है। यह एक लॉन्ग स्कर्ट है और टॉप में पीछे की ओर हुक्स लगे हैं। टॉप में स्ट्रिप्स दी हुई हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
मौनी रॉय का बैक पोज - फोटो : instagram

बालों को रखा है खुला
मौनी के बाल एकदम सामान्य है और उन्होंने उन्हें खुला रखा हुआ है। प्रकृति मौनी के बालों को संवार रही है। हवा के कारण उनके बाल अलग ही उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौनी ने आउटफिट के अनुसार ही मेकअप भी किया हुआ है जो कि उनपर खूब अच्छा लगा रहा है। 

4 of 5
मौसम एकदम सुहाना है और सूर्य अब ढलने को है - फोटो : instagram

मौसम है जबरदस्त
तस्वीरोंं को देखकर लग रहा है कि शाम के समय मौनी शहर की भीड़भाड़ से दूर कहीं घूमने निकली हैं। मौसम एकदम सुहाना है और सूर्य अब ढलने को है। आसमानी में गुलाबी और नारंगी रंग दिखाई दे रहा है और सूर्य एक छोटे से गोल बिंदू के समान पीले रंग का दिखाई पड़ रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डाला है अच्छा सा कैप्शन - फोटो : instagram
पृथ्वी से प्रेम करने की बात कही है
मौनी ने इंस्टाग्राम पर इस लुक में 7 तस्वीरें डाली हैं। जिनमें मौनी बैठी हुई हैं और उनका पीठ वाला हिस्सा दिखाई दे रहा है। तस्वीर में दिखाई दे रहे सनसेट और खुद के साथ मौनी ने एक बड़ा ही प्यारा कैप्शन डाला है जिसमें कि उन्होंने लिखा है कि जितना प्यार हम खुद से करते हैं, उतना ही हमें पृथ्वी से भी करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें