फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमायरा दस्तूर का ब्राइडल लुक है बेहद खास, पहना है आकर्षक सा लिबास

Fri, 23 Apr 2021 05:20 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
खूबसूरत अमायरा दस्तूर - फोटो : instagram

अमायरा दस्तूर अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अमायरा राजकुमार राव के साथ भी अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। मॉडल होने के कारण अमायरा हर तरह के लुक को बहुत अच्छे से कैरी करना जानती हैं। हाल ही में अमायरा का ब्राइडल लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल मैग्जीन कल्चर्ड वेडिंग के लिए यह फोटोशूट अमायरा ने करवाया है। अमायरा को यह शाही लुक देने के लिए कई सारे लोगों ने मेहनत की है। अगली स्लाइड्स से जानिए इस लुक के बारे में विस्तृत जानकारी। 

विज्ञापन

2 of 5
अमायरा दस्तूर का नया अवतार - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
अमायरा ने सुनहरे रंग का लहंगा पहना है जिसपर सफेद धागे से हाथ की कारीगरी की गई है। लहंगे के साथ नेट का दुपट्टा है जिसे कि उन्होंने सिर पर ले रखा है। लहंगा हॉफ स्लीव्स और डीप नेक का है। लहंगे के स्कर्ट पर खड़ी कतारों में एक सी खूबसूरत डिजाइन डाली गई है जिससे कि वह पूरा भरा हुआ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन

3 of 5
जूलरी लगा रही है चार चांद - फोटो : instagram

जूलरी है सिंपल
अमायरा ने गर्मियों के फैशन को ध्यान में रखते हुए एकदम सिंपल जूलरी पहनी है। इसमें कोई दो राय नहीं कि उनकी जूलरी की डिजाइन बेहद नई और आकर्षक है। उन्होंने बीच की पार्टिशन करते हुए गोल टीका पहना है जो कि चेन से बालों में लगाया है और नग से बने तीन चांद-सितारों की बड़ी नथनी उन्होंने नाक में पहनी है। गले को खाली रखा है। 

4 of 5
अमायरा दस्तूर का शाही अंदाज - फोटो : instagram

मेकअप है आकर्षक
अमायरा का मेकअप बहुत अच्छे से किया हुआ। नाक से साथ गालों को भी हाइलाइट किया है। आंखों को स्मोकी लुक दिया हुआ है। डार्क आई शेड का इस्तेमाल किया है। लाइट लिपस्टिक लगाया है जो कि लहंगे और उनके फेस टोन के साथ सही जा रहा है एकदम। आंखों में मस्करे का भी उपयोग किया है। बालों में वेव्स दिखाई और लाइट कर्ल्स दिखाई दे रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैग्जीन के लिए किया है शूट - फोटो : instagram
इन लोगों ने किया है लुक को पूरा
अमायरा को यह सुंदर रूप कई सारे लोगों ने मिलकर दिया है। उनका मेकअप और हेयर स्टाइलिंग नेहा महाजन ने किया है, आउटफिट को डिजाइन रेणु टंडन ने किया है, जूलरी खुराना जूलरी हाउस से है और यह शूट अमित खन्ना फोटोग्राफी द्वारा किया गया है। लोकेशन द रिसोर्ट मुंबई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें