फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2025: मदर्स डे पर अपनी मां के लिए खरीदें ऐसी साड़ी, जो देगी उन्हें रॉयल लुक

Sun, 11 May 2025 07:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप मदर्स डे के दिन अपनी मम्मी को कुछ खास देना चाहते हैं तो उन्हें खास साड़ी तोहफे में दें। यहां हम आपको रॉयल साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे पर अपनी के लिए खरीदें ऐसी साड़ियां - फोटो : Adobe stock
Mothers Day 2025: दुनिया के सारे रिश्ते चाहे आप से खफा हो जाएं लेकिन एक मां ही होती है, जो हर मौके पर, हर दुख-सुख में आपके साथ खड़ी होती है। कई बार आप जब गुस्सा कर देते हैं, उसके बाद भी मां का प्यार कम नहीं होता। यही वजह है कि दुनिया में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है।

 मां के समर्पण और मातृत्व को सम्मान देने के लिए हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इसी के चलते इस साल 11 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस दिन आप अपनी मां को उनके सबसे खास होने का एहसास करा सकते हैं। यदि आप अपनी मां से दूर कहीं रहते हैं तो उन्हें खास साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। यहां हम आपको ऐसी साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी मम्मी को रॉयल लुक देंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
बनारसी साड़ी - फोटो : instagram

बनारसी साड़ी

बनारसी सिल्क की साड़ी न सिर्फ रॉयल लुक देती है, बल्कि इसे पहनने से आपकी मम्मी का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इसकी बारीक जरी बुनाई और भारी बॉर्डर इसे पारंपरिक लेकिन राजसी बनाता है। ये देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में आप अपनी मम्मी को बनारसी साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। इसे वो पूजा-पाठ के समय कैरी कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
कांजीवरम साड़ी - फोटो : instagram
कांजीवरम साड़ी

ये साड़ी बनारसी साड़ी की तुलना में हैवी होती है। मोटी जरी, रिच कलर कॉम्बिनेशन और भारी पल्लू इसे रॉयल दिखने में मदद करता है। यदि अपनी मां को कांजीवरम साड़ी तोहफे में दे रहे हैं तो गोल्डन रेड, पर्पल विद सिल्वर, मरून जैसे रंगों का चयन करें। इससे लुक अच्छा दिखेगा। 

 

4 of 6
चंदेरी साड़ी - फोटो : instagram
चंदेरी साड़ी

यदि आपकी मां ज्यादा हैवी साड़ियां नहीं पहन पाती हैं तो उनके लिए चंदेरी सिल्क की साड़ी खरीदें। चंदेरी की फिनिश और हल्का वजन इसे पहनने में आरामदायक और एलीगेंट बनाता है। यदि आपको समझ नहीं आ रहा है कि इस साड़ी में कौन सा रंग अच्छा लगेगा तो पेस्टल शेड्स, ब्लश पिंक, ऑलिव ग्रीन रंग एक बेहतर विकल्प हो सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
टसर सिल्क - फोटो : instagram
टसर सिल्क

कुछ अलग हट के तोहफा देना चाहते हैं तो टसर सिल्क की साड़ी से बेहतर कुछ हो नहीं सकता। इन साड़ियों में फ्लोरल प्रिंट्स या हैंडवर्क होता है, जो मॉडर्न और एलीगेंट लुक देता है। ये साड़ी काफी हल्की होती है, जो कि गर्मी के मौसम में आपकी मम्मी को राहत दिलाने का काम करेंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साड़ी खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Adobe stock
साड़ी खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

साड़ी खरीदते समय सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि ये आपकी मम्मी के लिए है, इसलिए साड़ी खरीदते समय उनकी पसंद का खास ध्यान रखें। ये जरूर ध्यान दें कि उन्हें किस तरह की साड़ी पसंद है। रंग का भी ध्यान रखें। चाहें तो इसके साथ के लिए ज्वेलरी भी उन्हें खरीदकर साथ में ही दे दें, ताकि वो इसे और अच्छे से कैरी कर सकें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें