फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2023 : इस मातृ दिवस मां को तोहफे में दें इस तरह के कंगन, जो उन्हें देंगे क्लासी लुक

Sun, 14 May 2023 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपनी मां को गिफ्ट देने का सोच रहे हैं तो कंगन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसको पहनकर आपकी मां के हाथों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 6
Mother's Day 2023 - फोटो : istock
Mother's Day 2023 : एक मां और बच्चे का रिश्ता हर रिश्ते से बढ़कर होता है। माता और बच्चे का रिश्ता ऐसा होता है जो बच्चे के शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास का पोषण करता है। ऐसे में हर बच्चा सबसे ज्यादा अपनी मां से ही जुड़ा होता है। छोटे पर तो हम मां से प्यार जता लेते हैं, पर बड़े होने के बाद समय के अभाव की वजह से हम उन्हें उनके स्पेशल होने का एहसास दिलाना भूल जाते हैं। ऐसे में मदर्स डे मनाया जाता है। ये दिन हर मां और बच्चे के लिए काफी खास होता है। हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।

हर साल की तरह इस साल भी मातृ दिवस मई के दूसरे रविवार यानी 14 मई को मनाया जाएगा। इस दिन आप अपनी मां के साथ समय व्यतीत करके उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं। वहीं अगर आप उन्हें गिफ्ट देने का सोच रहे हैं तो कंगन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसको पहनकर आपकी मां के हाथों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाएगी। अगर आप अपनी मां को ट्रेंडिंग कंगन गिफ्ट करेंगे तो इससे उनका लुक क्लासी भी दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
Mother's Day 2023 - फोटो : istock
गिफ्ट कर सकते हैं मल्टीकलर कंगन

अगर आपकी मां को रंग बिरंगी चीजों का शौक है तो आप उन्हें मल्टीकलर कंगन गिफ्ट कर सकते हैं। त्योहारों के समय इस तरह के कंगन काफी प्यारे लगते हैं। इसे पहनकर हर महिला खुश हो जाती है। ये आपके बजट में भी आ जाएंगे। एथनिक वियर के साथ ऐसे कंगन काफी क्लासी लुक देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Mother's Day 2023 - फोटो : istock
पोल्की कंगन

पोल्की कंगन आपको सिंगल रंग में भी मिल जाते हैं। त्योहारों में इसे पहनकर आपकी मम्मी खुश होंगी और आपको याद करेंगी। आप चाहें तो इसे अलग-अलग रंगों में भी खरीद सकती हैं। साड़ी के साथ ये काफी प्यारे लगते हैं। 

4 of 6
Mother's Day 2023 - फोटो : istock
सिल्वर के कंगन

अगर आपके साथ बजट की दिक्कत नहीं है तो चांदी के कंगन आप अपनी मां को तोहफे में दे सकते हैं। नग जड़े हुए ऐसे कंगन हर साड़ी के साथ परफेक्ट लगते हैं। वो इसे डेली यूज में भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Mother's Day 2023 - फोटो : istock
ब्रेसलेट स्टाइल कंगन

अगर आपकी मां वर्किंंग हैं तो इस तरह के ब्रेसलेट स्टाइल कंगन उनके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको गोल्ड, सिल्वर, डायमंड और आर्टिफिशल सभी तरह के ऑप्शन मिल जाएगे। एथनिक के अलावा इसे हर आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mother's Day 2023 - फोटो : istock
गोल्ड कंगन

सोने के कंगन गिफ्ट देना वैसे तो सबसे ज्यादा बेहतर विकल्प है। पर, अगर आपका बजट इतना नहीं है तो आप गोल्ड प्लेटेड कंगन भी गिफ्ट कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें