फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother’s Day 2023 : मदर्स डे पर अपनी मां को गिफ्ट करें पायल, जानें आज-कल क्या है ट्रेंड में

Sun, 14 May 2023 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मदर्स डे आप अपनी मां को लेटेस्ट पायल गिफ्ट करके उन्हें खुश कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
1 of 5
mothers day - फोटो : istock
Mother’s Day 2023 : अपने बच्चे के लिए एक मां क्या नहीं करती। सबसे पहले तो उसे दुनिया में लाने के लिए नौ महीने की परेशानी और दर्द को खुशी-खुशी बर्दाश्त करती है। बच्चे के जन्म के बाद उसका खुद से ज्यादा ख्याल रखती है। अगर बच्चे को चोट लगती है तो सबसे ज्यादा दर्द एक मां को ही होता है। वो हर-पल हमें हमारे खास होने का एहसास कराती हैं। ऐसे में हम सभी का भी फर्ज है कि हम अपनी मां के लिए कुछ ऐसा करें, जिससे उन्हें भी ये एहसास हो कि वो हमारे लिए सबसे बढ़कर हैं।

वैसे तो हर दिन अपनी मां को इस चीज का एहसास कराना चाहिए, पर व्यस्त लाइफस्टाइल में ऐसा हो नहीं पाता। ऐसे में हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल भी मातृ दिवस रविवार यानी 14 मई को मनाया जाएगा। अगर आप अपनी मां को कुछ तोहफा देने का सोच रहे हैं, पर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो पायल गिफ्ट करना एक बेहतर विकल्प है। आज के लेख में हम आपको पायल के कुछ लेटेस्ट स्टाइल दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपनी मां को खुश कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
Mother’s Day 2023 - फोटो : instagram
सिल्वर पायल

चांदी की पायल हर वक्त ट्रेंड में रहती है। अगर आप चाहें तो अपनी मां के लिए इसे खरीद सकते हैं। हम महिला को चांदी का पायल पहनना काफी पसंद भी होता है। ये आपकी मम्मी को काफी पसंद आएगी।
विज्ञापन

3 of 5
Mother’s Day 2023 - फोटो : instagram
सोने की पायल

कई महिलाओं को सोना खरीदना और पहनने का काफी शौक होता है। अगर आपकी मां को भी गोल्ड पसंद है और आपके पास बजट की परेशानी नहीं है तो गोल्ड की पायल एक बेहतर विकल्प है। 

4 of 5
Mother’s Day 2023 - फोटो : social media
कुंदन की पायल

चांदी में जड़े हुई कुंदन की पायल का लुक काफी ज्यादा क्लासी होता है। अगर आप अपनी मम्मी को इस तरह की पायल गिफ्ट करेंगे तो इससे वो जरूर खुश होंगी। इसे वो डेली में पहन भी सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mother’s Day 2023 - फोटो : instagram
गोल्ड कुंदन

अगर आपकी मां को एथनिक लुक काफी पसंद है तो आप इस तरह की पायल खरीद सकते हैं। यह पहनने में बहुत आरामदायक होती है और इसे दैनिक आधार पर भी पहना जा सकता है। इस आपकी मम्मी अपने एथनिक वियर के साथ कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें