फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2023 : इस मदर्स दे अपनी मां को गिफ्ट करें ट्रेंडिंग ज्वेलरी, यहां देखें लेटेस्ट कलेक्शन

Sun, 14 May 2023 09:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे ज्वेलरी आइटम के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपनी मां को गिफ्ट दे सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हैप्पी मदर्स डे 2023 - फोटो : amar ujala
Mother's Day 2023 : कहते हैं कि इस दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता मां और बच्चे का होता है। ये रिश्ता किसी शर्त से नहीं बंधा होता। एक मां अपने बच्चे को बिना किसी शर्त के प्यार करती है। एक मां अपने बच्चे को दुनिया में लाने के लिए पूरे नौ महीने तक इतने कष्ट सहती हैं। यही वजह है कि, हर किसी की जिंदगी में उनकी मां का स्थान सबसे ऊपर होता है। वैसे तो मां को स्पेशल फील कराने के लिए हर दिन कुछ ना कुछ करना चाहिए, पर आज-कल की व्यस्त लाइफ में बच्चे भी मां से दूर रहते हैं। ऐसे में हर साल मदर्स डे मनाया जाता है।

मई महीने के दूसरे रविवार को भारत में मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मातृ दिवस रविवार यानी 14 मई को मनाया जाएगा। इस दिन हम अपनी माताओं को धन्यवाद देते हैं और उनके प्रति अपने प्यार और कृतज्ञता का इजहार करते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ज्वेलरी आइटम के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपनी मां को गिफ्ट दे सकती हैं। इन्हें गिफ्ट देकर आप अपनी मां को उनके खास होने का एहसास करा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Pearl - फोटो : iStock
पर्ल ज्वेलरी

पर्ल की ज्वेलरी हर किसी को बेहद पसंद आती है। ऐसे में अगर आप अपनी मां को मोतियों से बनी ज्वेलरी तोहफे में दे सकते हैं। हल्के कपड़ों के साथ-साथ ये हैवी वर्क के आउटफिट के साथ भी बेस्ट लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
oxidized jewellery - फोटो : istock
ऑक्सीडाइज ज्वेलरी सेट

इस तरह की ऑक्सीडाइज ज्वेलरी सेट आज-कल काफी ट्रेंड में है। ये आपके बजट में भी आएंगे। अगर आपकी मां को कॉटन अनारकली सूट के साथ या ऑर्गेंजा साड़ी पहनना पसंद है तो उनके लिए ऑक्सीडाइज ज्वेलरी सेट बेस्ट रहेगा। 

4 of 5
ज्वेलरी - फोटो : instagram/tanghavri
चेन पेंडेंट ज्वेलरी सेट

आज-कल महिलाओं को चेन पेंडेंट पहनना काफी पसंद होता है। अगर आप अपनी मां को ये गिफ्ट में देंगे तो उनका दिल जरूर जीत लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्वेलरी - फोटो : instagram/tanghavri
क्लासी लगते हैं कुंदन सेट

अगर आपकी मां को नेट की साड़ी पहनना पसंद हैं तो उन्हें आप कुंदन जड़े नेकपीस गिफ्ट कर सकते हैं। आप इसमें सिंगल कलर भी ले सकती हैं और चाहें तो मल्टीकलर सेट खरीद कर गिफ्ट करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें