फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KL Rahul Birthday: क्रिकेटर के एल राहुल ने पहनी इतनी महंगी घड़ी, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Sat, 18 Apr 2020 02:25 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हैपी बर्थडे केएल राहुल - फोटो : instagram
बहुत से क्रिकेटर महंगी घड़ी के साथ ही गाड़ियों के शौकीन रहते हैं। इसी फेहरिस्त में एक नाम और जुड़ चुका है के एल राहुल का। 18 अप्रैल को इस क्रिकेटर का जन्मदिन होता है। जो आइपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान है। और अक्सर ही दोस्त हार्दिक पांड्या के साथ नजर आते रहते हैं। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में छाने की वजह हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि उनकी घड़ी है। जिसकी कीमत हर किसी को हैरत में डालने के लिए काफी है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
हैपी बर्थडे केएल राहुल
मोस्ट इलीजिबल बैचलर के एल राहुल कई सारे ब्रांड्स को एंडोर्स करते नजर आते हैं। साथ ही इंस्टाग्राम पर स्टाइलिश अंदाज में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी के साथ अफेयर की खबरों के बीच वो हमेशा ही महंगी घड़ियों और सनग्लासेस में नजर आते हैं। जिसे देख हर कोई उनका फैन हो जाता है।


 
विज्ञापन

3 of 4
हैपी बर्थडे केएल राहुल - फोटो : instagram
इंस्टाग्राम की तस्वीरों में ऑरेंज कलर की घड़ी पहने राहुल दिख रहे हैं। जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इटैलियन कंपनी पीनाराई की ये लक्जरी घड़ी बेहद खास है। इस कंपनी की घड़ी का मशहूर मॉडल सबमर्सिबल 42mm है जिसकी स्ट्रैप ऑरेंज कलर की है और जिसका डायल काले रंग का है। 

 
 
विज्ञापन

4 of 4
हैपी बर्थडे केएल राहुल - फोटो : instagram
इस घड़ी की कीमत एक वेबसाइट के मुताबिक करीब 8 लाख रुपये है। जो दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में शुमार है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें