फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Travel Outfit Ideas: हर फोटो लगेगी शानदार, सफर के लिए जरूर पैक करें ये आउटफिट्स

Thu, 02 Jul 2026 01:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Travel Outfits for Monsoon: ट्रिप के लिए कौन-से ट्रैवल आउटफिट्स सबसे अच्छे हैं? अगर आप बारिश के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे कपड़े चुनें जो जल्दी सूख जाएं, हल्के हों और पूरे दिन आरामदायक महसूस कराएं। क्विक-ड्राई टी-शर्ट, कॉटन ब्लेंड शर्ट, हल्के ट्रैक पैंट, ड्राई-फिट लेगिंग्स, वाटर-रेसिस्टेंट जैकेट, आरामदायक स्नीकर्स या सैंडल और एक हल्की रेनकोट या पोंचो मानसून ट्रैवल के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। सही आउटफिट्स आपकी यात्रा को स्टाइलिश और आरामदायक दोनों बना सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
मानसून में घूमने जा रहे हैं तो पहनें इस तरह के कपड़े - फोटो : AI

Monsoon Travel Fashion: बारिश का मौसम आते ही पहाड़, झरने, हरियाली और रोड ट्रिप का आकर्षण कई गुना बढ़ जाता है। मानसून में यात्रा का अपना अलग ही रोमांच होता है, लेकिन इस मौसम में गलत कपड़े पहनने से पूरा ट्रिप असहज हो सकता है। भीगे हुए भारी कपड़े, देर से सूखने वाला फैब्रिक या फिसलन वाले फुटवियर आपकी यात्रा का मजा कम कर सकते हैं। इसलिए ट्रैवल डेस्टिनेशन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है सही ट्रैवल आउटफिट्स का चुनाव।

मानसून में ऐसे कपड़ों की जरूरत होती है जो हल्के हों, जल्दी सूख जाएं, हवा का अच्छा प्रवाह बनाए रखें और आपको लंबे समय तक आरामदायक महसूस कराएं। साथ ही, अगर आपके कपड़े स्टाइलिश भी हों तो ट्रैवल फोटोज़ और सोशल मीडिया पोस्ट का आकर्षण भी बढ़ जाता है।

अगर आप वीकेंड गेटअवे, हिल स्टेशन, बीच ट्रिप, नेचर कैंपिंग या किसी शहर की सैर पर निकल रहे हैं, तो अपने बैग में कुछ स्मार्ट और प्रैक्टिकल आउटफिट्स जरूर रखें। यहां हम आपको ऐसे 10 ट्रैवल आउटफिट्स के बारे में बता रहे हैं जो मानसून में कम्फर्ट, स्टाइल और सुविधा, तीनों का शानदार संतुलन देते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
मानसून में घूमने जा रहे हैं तो पहनें इस तरह के कपड़े - फोटो : AI
क्विक ड्राई टी-शर्ट
  • घूमने जा रहे हैं तो अपने ट्रैवल बैग में टी शर्ट जरूर रखें।
  • इसमें पसीना और नमी जल्दी सूखता है।
  • पूरे दिन हल्कापन महसूस होता है।
  • ट्रेकिंग और रोड ट्रिप के लिए टी-शर्ट आदर्श विकल्प है।
  • इसमें पेस्टल या ब्राइट रंग चुनें।
  • न्यूट्रल लोअर के साथ पेयर करें।

काॅटन ब्लेंड शर्ट
  • गर्मी या मानसून में सफर के दौरान आपके पास एक काॅटन ब्लैंड की शर्ट होनी चाहिए।
  • यह कॉटन से ज्यादा जल्दी सूखती है।
  • कैजुअल और स्मार्ट दोनों लुक देती है।
  • यात्रा के दौरान आरामदायक रहती है।
  • इसे स्टाइल करने के लिए डेनिम की बजाय हल्के ट्राउजर के साथ पहनें।
  • स्लीव्स फोल्ड करके मानसून लुक पाएं।
विज्ञापन

3 of 6
मानसून में घूमने जा रहे हैं तो पहनें इस तरह के कपड़े - फोटो : AI
लाइटवेट कार्गो पैंट्स
 
  • गर्मियों में सफर के लिए कार्गो पैंट बेस्ट विकल्प है।
  • इसमें कई पॉकेट्स होने से सामान रखना आसान हो जाता है।
  • यह जल्दी सूखने वाला फैब्रिक होता है।
  • एडवेंचर ट्रिप के लिए शानदार विकल्प है।

ड्राई-फिट लैगिंग्स या स्ट्रेच पैंट्स 
 
  • महिलाओं के लिए लैगिंग्स या स्ट्रेच पैंट बेहद आरामदायक होने के साथ ही स्टाइलिश भी होता है।
  • ये बारिश में भीगने पर भी भारी नहीं लगते।
  • लंबी यात्रा में आसानी से मूवमेंट मिलता है।
  • लॉन्ग टी-शर्ट या शर्ट के साथ इसे पेयर अप कर सकते हैं।

4 of 6
मानसून में घूमने जा रहे हैं तो पहनें इस तरह के कपड़े - फोटो : AI

ओवरसाइज हूडी या लाइट स्वेटशर्ट 

  • हिल स्टेशन या ठंडी जगहों पर जा रहे हैं तो हूडी या स्वेटशर्ट साथ ले जाएं।
  • इसे सुबह या शाम के समय तापमान कम होने पर पहन सकते हैं। 
  • मोटे ऊनी कपड़ों की बजाय हल्का फैब्रिक चुनें।


वाटरप्रूफ विंडचीटर या रेन जैकेट 
  • मानसून में सफर के लिए जा रहे हैं रेन जैकेट या वाटरप्रूफ विंडचीटर को साथ रखें।
  • ये अचानक होने वाली बारिश से सुरक्षा कर सकते हैं।
  • हवा और हल्की ठंड से बचाव भी करता है।
  • बैग में आसानी से फोल्ड होकर आ जाती है।
  • खरीदते समय ध्यान दें कि हल्की और सांस लेने योग्य सामग्री चुनें।
  • हुड वाला डिजाइन अधिक उपयोगी रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
मानसून में घूमने जा रहे हैं तो पहनें इस तरह के कपड़े - फोटो : AI
को-ऑर्ड सेट
  • को-आर्ड सेट में बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश लुक मिलता है।
  • ट्रैवल फोटोज के लिए शानदार आउटफिट है।
  • सफर के दौरान आराम और फैशन दोनों साथ में मिलता है।
  • मानसून में बेज, ऑलिव ग्रीन, स्काई ब्लू या लैवेंडर के को-आर्ड सेट को स्टाइल कर सकती हैं।

कंफर्ट स्नीकर्स या वाटरप्रूफ सैंडल्स 
  • सफर मे सबसे जरूरी है मौसम के अनुरूप सही और आरामदायक फुटवियर का चयन करना।
  • मानसून में आरामदायक स्नीकर्स पहन सकती हैं या फिर वाटरप्रूफ सैंडल्स को अपना सकती हैं।
  • इस तरह के फुटवियर फिसलन से बचाव करते हैं।
  • लंबे समय तक चलने में आरामदायक होते हैं।
  • पैरों को बेहतर सपोर्ट मिलता है।
  • अतिरिक्त मोज़े साथ रखें।
  • अच्छी ग्रिप वाले सोल चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मानसून में घूमने जा रहे हैं तो पहनें इस तरह के कपड़े - फोटो : AI
पोंचो 
  • इस तरह के कपड़े बैग में कम जगह घेरते हैं।
  • अचानक बारिश में तुरंत इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
  • बैग और कपड़ों दोनों को बचाता है।
  • पोंचो स्टाइलिश लुक भी देता है।


ट्रैवल एक्सेसरीज 
  • सफर के दौरान सिर्फ आउटफिट नहीं, एक्सेसरीज भी साथ रखें।
  • ट्रैवल एक्सेसरीज आपके आउटफिट को पूरा करते हैं। 
  • अपने सामान में कैप या हैट रखें।
  • माइक्रोफाइबर तौलिया
  • वाटरप्रूफ बैकपैक कवर
  • क्रॉसबॉडी बैग
  • क्विक-ड्राई स्कार्फ
  • जिप-लॉक पाउच पैक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें