फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Fashion: बारिश में स्टाइल का तड़का! फ्लोरल प्रिंट के ये आउटफिट बना देंगे सबसे अलग

Mon, 29 Jun 2026 01:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Floral Dresses For Rainy Season: मानसून में फ्लोरल प्रिंट आउटफिट क्यों पहनें? फ्लोरल प्रिंट आउटफिट्स मानसून में फ्रेश, रंगीन और स्टाइलिश लुक देते हैं। हल्के फैब्रिक, आरामदायक फिट और वाइब्रेंट डिजाइन इन्हें ऑफिस, कॉलेज, आउटिंग और पार्टी जैसे हर मौके के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मानसून के लिए फ्लोरल आउटफिट आइडिया - फोटो : AI

Trendy Fashion During Rainy Season: मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, हल्की बारिश और ताजगी लेकर आता है। इस मौसम में जहां हरियाली चारों ओर छा जाती है, वहीं फैशन में भी रंग-बिरंगे और फ्लोरल प्रिंट आउटफिट्स की मांग बढ़ जाती है। अगर आप बारिश के मौसम में स्टाइल और कम्फर्ट दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो फ्लोरल प्रिंट आपके वॉर्डरोब का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन सकता है।

फ्लोरल प्रिंट आउटफिट्स न सिर्फ देखने में आकर्षक लगते हैं, बल्कि ये मानसून के फ्रेश और वाइब्रेंट माहौल से भी पूरी तरह मेल खाते हैं। चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज, दोस्तों के साथ आउटिंग, ब्रंच डेट या फैमिली फंक्शन, हर मौके के लिए फ्लोरल प्रिंट में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। हल्के फैब्रिक, ब्राइट कलर्स और छोटे-बड़े फूलों वाले डिजाइन आपको बारिश के मौसम में स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ आरामदायक एहसास भी देते हैं।

अगर आप इस मानसून अपने फैशन गेम को अपग्रेड करना चाहती हैं, तो यहां बताए गए फ्लोरल प्रिंट आउटफिट्स, स्टाइलिंग टिप्स और एक्सेसरी आइडियाज आपकी मदद करेंगे। सही फुटवियर और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ आप हर मौके पर एक फ्रेश, एलिगेंट और ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 6
मानसून के लिए फ्लोरल आउटफिट आइडिया - फोटो : AI

मानसून में ट्राई करें ये फ्लोरल प्रिंट आउटफिट्स


फ्लोरल कॉटन कुर्ती

यह रोजमर्रा के लिए आरामदायक परिधान है। बारिश में हल्का और सांस लेने वाला फैब्रिक होता है। जींस, लेगिंग या पलाज़ो के साथ आसानी से स्टाइल करें। क


फ्लोरल मिडी ड्रेस

इसकी खासियत है कि ये कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट ड्रेस है। बारिश के मौसम में फ्रेश और फेमिनिन लुक मिलता है। इसे स्नीकर्स या फ्लैट्स, दोनों के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

 

विज्ञापन

3 of 6
मानसून के लिए फ्लोरल आउटफिट आइडिया - फोटो : AI

फ्लोरल को-ऑर्ड सेट

यह बारिश के मौसम का ट्रेडिंग आउटफिट है, जिसे बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइल किया जा सकता है। दफ्तर से लेकर लंच डेट दोनों के लिए उपयुक्त परिधान है। साथ ही ये हल्के रंगों में और भी आकर्षक लगता है।


फ्लोरल मैक्सी ड्रेस

फ्लोरल मैक्सी ड्रेस एलिगेंट और फ्लोई लुक देता है। फैमिली फंक्शन या डेट नाइट के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस तरह के आउटफिट को मानसून में स्टाइल कर रहे हैं तो मिनिमल ज्वेलरी अपनाएं। इतने में ही शानदार लुक मिल जाएगा। 

4 of 6
मानसून के लिए फ्लोरल आउटफिट आइडिया - फोटो : AI

फ्लोरल शर्ट और डेनिम

मानसून में इस तरह के आउटफिट को स्टाइल करना, सहज और आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। सफेद या ब्लू डेनिम के साथ फ्लोरल शर्ट पहनें। इस तरह के परिधान कॉलेज और कैजुअल डे आउट के लिए बेहतरीन होते हैं।


फ्लोरल अनारकली सूट

त्योहार, पूजा या फैमिली गेट-टुगेदर के मौके पर फ्लोरल अनारकली सूट पहन सकती हैं। यह हल्के मेकअप और झुमकों के साथ खूबसूरत लुक देता है।

विज्ञापन

5 of 6
मानसून के लिए फ्लोरल आउटफिट आइडिया - फोटो : AI

फ्लोरल स्कर्ट और सॉलिड टॉप

फ्लोरल प्रिंट या पैटर्न की स्कर्ट के साथ साॅलिड टाॅप को पेयर अप करके इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकते हैं। यह बारिश के मौसम में ट्रेंडी और आरामदायक रहता है.


फ्लोरल साड़ी

ऑफिस पार्टी या छोटे समारोह के लिए फ्लोरल साड़ी परफेक्ट विकल्प है। मानसून में फ्लोरल साड़ी अपना रही हैं तो हल्के फैब्रिक जैसे जॉर्जेट या शिफॉन चुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मानसून के लिए फ्लोरल आउटफिट आइडिया - फोटो : AI

मानसून में फ्लोरल आउटफिट स्टाइल करने के टिप्स
 

  • हल्के और जल्दी सूखने वाले फैब्रिक चुनें।

  • बहुत भारी लेयरिंग से बचें।

  • न्यूड या पेस्टल मेकअप रखें।

  • वॉटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करें।

  • छोटे ईयररिंग्स और मिनिमल ज्वेलरी चुनें।

  • रंगीन या ट्रांसपेरेंट रेनकोट के साथ भी स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।


बारिश मे कौन-से रंग सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं?
 

  • बेबी पिंक

  • लैवेंडर

  • स्काई ब्लू

  • मिंट ग्रीन

  • येलो

  • व्हाइट बेस फ्लोरल

  • पीच

  • लाइट ब्लू


फुटवियर कैसे चुनें?

  • वॉटर-रेसिस्टेंट सैंडल

  • स्नीकर्स

  • फ्लैट स्लाइडर्स

  • ब्लॉक हील्स (कम ऊंचाई वाली)

  • रबर सोल वाले फुटवियर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें