Monsoon Fashion Tips: मई-जून की भीषण गर्मी के बाद कई जगह हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। जिस गर्मी में पारा 50 के पार जा रहा था, अब उसमें गिरावट आने से लोगों ने चैन की सांस ली है। बारिश का मौसम अपने साथ यहां गर्मी से राहत लेके आता है, वहीं कई तरह के स्किन संबंधी परेशानियां भी लेकर आता है। ऐसे में बारिश का मौसम शुरू होते ही लोगों को ये चिंता सताती रहती है कि वो कैसे कपड़े पहनें, जिससे उन्हें परेशानी न हो।
अगर आप बारिश के मौसम में ध्यान से कपड़े नहीं पहनेंगे तो रैशेज जैसी गंभीर संस्या भी सामने आ सकती है। इसके अलावा ये मौसम घूमने का भी होता है, ऐसे में स्टाइलिश दिखना भी जरूरी होता है। अगर आप बारिश के मौसम में भी स्टाइलिश दिखना चाहते हैं और नहीं चाहते कि आपकी त्वचा पर किसी तरह की परेशानी हो तो अपने बारिश के लिए खरीदारी करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें।