फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: बालों को 'हाइलाइट' कराने का है मन तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना बिगड़ जाएगा लुक

Tue, 25 Jun 2024 09:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने बालों को हाइलाइट कराने का सोच रही हैं तो कुछ बातों को जहन में रखें। ऐसा ना करने पर आपका लुक बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
बालों को हाइलाइट कराते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
Hair Care: आज के समय में बालों को हाइलाइट कराना हर किसी की पसंद बनता जा रहा है। चाहे पुरुष हो या महिला, हर कोई अपने बालों को अलग-अलग रंगों से हाइलाइट कराना पसंद करता है। लोग स्टाइलिश दिखने के लिए हाइलाइट का इस्तेमाल करते हैं। बालों को अलग रंग से हाइलाइट कराने पर ना सिर्फ लुक बदल जाता है, साथ ही इससे आपकी पर्सनेलिटी में भी बदलाव होता है। हाइलाइट्स की वजह से बालों में अतिरिक्त चमक भी आ जाती है।

वैसे तो जो भी हाइलाइट कराता है वो पहले इसे बारे में सही से पता करता है, लेकिन बहुत से लोगों को समझ नहीं आता कि वो किस तरह से बालों को हाइलाइट कराएं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको हाइलाइट कराते वक्त और कराने के बाद भी रखना है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो हो सकता है कि आपका लुक बिगड़ जाए। 
विज्ञापन

2 of 7
बालों को हाइलाइट कराते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
सही से करें रंगों का चयन

बालों में हाइलाइट कराते वक्त रंग का चयन ध्यान से करें। हाइलाइट कराने से पहले अपने स्किन टोन का भी ध्यान रखें क्योंकि बालों के रंग में बदलाव की वजह से या तो आपका लुक काफी बेहतर हो जाएगा या हो सकता है कि बिगड़ जाए। ऐसे में रंग का चयन करते वक्त स्किन टोन और मौसम दोनों का ख्याल रखें। 
विज्ञापन

3 of 7
बालों को हाइलाइट कराते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock
सोच समझ कर करें जगह का चुनाव

यहां बात बालों की हो रही है, ऐसे में हाइलाइट उसी जगह कराएं, जहां आपको प्रोफेशनल आपके बालों को मैनेज करें। अगर आप किसी ऐसी-वैसी जगह पर हाइलाइट कराएंगे तो हो सकता है कि आपके बाल डैमेज हो जाएं। इसी के चलते बाल वहीं से हाइलाइट कराएं, जहां प्रोफेशनल मौजूद हों। 

4 of 7
बालों को हाइलाइट कराते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
कई रंगों से रहें दूर

बहुत से लोग एक साथ दो-तीन रंगों से बालों को हाइलाइट कराते हैं। वैसे तो कई लोगों पर ये लुक अच्छा लगता है लेकिन फिर भी हाइलाइट कराते वक्त ध्यान रखें कि अगर आप कई रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है क्योंकि ये हर किसी पर नहीं जचता। इसके साथ ही अलग-अलग रंगों की वजह से कई केमिकल आपके बालों में जाएंगे, जिससे बाल खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
बालों को हाइलाइट कराते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock
करना होगा अच्छे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल

ध्यान रखें कि अगर आप एक बार बालों को हाइलाइट करा लेंगे तो आपको सल्फेट वाले शैंपू से दूर रहना होगा। हाइलाइट कराने के बाद हमेशा अच्छी क्वालिटी के शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

6 of 7
बालों को हाइलाइट कराते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
हीटिंग अप्लायंसेस से रहना होगा दूर

बालों को हाइलाइट कराने के बाद आपको उन्हें हीटिंग अप्लायंसेस से दूर ही रखना होगा। ऐसे में अगर आप हीटिंग अप्लायंसेस का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो बालों को हाइलाइट कराने से दूर ही रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बालों को हाइलाइट कराते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock
नॉर्मल पानी से धोने होंगे बाल

अगर आपको गर्म पानी से बाल धोने की आदत है तो हाइलाइट कराने से बचें। हाइलाइट कराने के बाद बालों को नॉर्मल पानी से ही धोना पड़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें