Monsoon Fashion: देशभर में हो रही तेज मूसलाधार बारिश के हर कोई परेशान है। भले ही बारिश के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होने लगी है। मौसम कुछ ऐसा है कि कभी धूप होती है तो कभी बारिश होने लगती है। ऐसे में लोग बारिश के हिसाब से ही कपड़े पहनना पसंद करते हैं। जिस तरह से हम गर्मी के मौसम में कपड़े पहनते वक्त उसके रंग और फैब्रिक का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह से बरसात में भी इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
इस मौसम में नायलॉन, साटन, कॉलेस्टर मिक्स, सिन्थेटिक और वेलवेट के कपड़े इन्फेक्शन कर सकते हैं। ऐसे में इनके दूर ही रहना चाहिए ताकि शरीर पर किसी तरह का इंफेक्शन ना हों। आज हम आपको कुछ रंगों के बारे में भी बताएंगे, जिसे आप बरसात में बेधड़क पहन सकते हैं। अगर आप बारिश के मौसम में असहज नहीं होना चाहते तो इस मौसम में कपड़े पहनते वक्त रंगों का खास ध्यान रखें।