मीरा राजपूत का फैशन सेंस कुछ ऐसा है कि वो बिना बॉलीवुड में एंट्री के ही बीटाउन हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। स्टाइल और ग्लैमरस के मामले में मीरा राजपूत का सेंस काफी कमाल का है। साथ ही वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आउटफिट्स को कैरी करती हैं। फिर वो चाहे ग्लैमरस वेस्टर्न लुक हो या फिर देसी लुक। साड़ी से लेकर लहंगे में मीरा राजपूत की खूबसूरती और भी ज्यादा नजर आती है।