फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: परफेक्ट लुक के लिए जरूरी है सही ब्रा का चुनाव, जानें कैसे खरीदें

Mon, 29 Aug 2022 11:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
bra - फोटो : pixabay
महिलाएं अपने लुक्स को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। खासतौर पर बात जब ब्रा की आती है क्योकि ये ना केवल लुक से जुड़ी बात है बल्कि सही ब्रा के पहनने से कंफर्ट भी मिलता है। आजकल मार्केट में बहुत सारे डिजाइन के कपडे मिलते हैं। जिसे पहनने के लिए सही ब्रा का चुनना भी जरूरी है। क्योंकि बिना राइट ब्रा किसी भी कपड़े को पहनकर आप असहज हो सकती हैं। इसलिए अपनी वॉर्डरोब इन ब्रा को जरूर रखें। जो आपको प्रैक्टिकली खूबसूरत और कंफर्टेबल बनाने में मदद करे। 
विज्ञापन

2 of 8
tara sutaria - फोटो : instagram
वैसे तो इन दिनों ऐसे आउटफिट का चलन है जो जिसके साथ ब्रा शो ऑफ होती है। अगर आप भी ऐसे कपड़ों को पहनने के लिए चुन रही हैं तो उसके साथ सही ब्रा को चुनें।
विज्ञापन

3 of 8
nude bra
न्यूड ब्रा
अगर आप अपनी वॉर्डरोब में एक ब्रा रखना चाहती हैं जिसे आसनी से ज्यादातर आउटफिट के साथ मैच कर सकें। तो न्यूड ब्रा बेस्ट हैं। अगर आप व्हाईट आउटफिट को पहन रही हैं तो उसके साथ हमेशा न्यूड शेड की ब्रा को ही कैरी करें। जिससे कि बिल्कुल परफेक्ट लुक मिले। 

4 of 8
plunging neck - फोटो : Instagram/realhinakhan
प्लजिंग ब्रा
इन दिनों डीप वी नेकलाइन का काफी ज्यादा ट्रेंड हैं। खासतौर पर लहंगे और साड़ी के ब्लाउज के साथ काफी ट्रेंडी लुक देता है। तो अगर आप भी डीप प्लजिंग वी नेकलाइन ब्लाउज पहनने वाली हैं। ऐसे ब्लाउज के साथ आप प्लजिंग ब्रा को मैच करें। ये काफी कंफर्ट और फुल कवरेज देने के साथ ही बहुत लो नेकलाइन वाली होती हैं। जो आपको बिल्कुल कंफर्टेबल और परफेक्ट लुक देगी। 
विज्ञापन

5 of 8
bra - फोटो : facebook
ट्रांसपैरेंट ब्रा
अगर आप अलग-अलग ब्रा नहीं खरीदना चाहती हैं या फिर स्ट्रैपलेस ब्रा के साथ कंफर्टेबल नही हैं तो ट्रांसपैरेंट ब्रा को साथ रखें। इसमे शोल्डर और बैक लगी ट्रांसपैरेंट स्ट्रिप आपको कंफर्ट के साथ ही सही लुक देगी। ये बैकलेस ड्रेस के साथ भी मैच हो जाएगी।
विज्ञापन

6 of 8
bra
मल्टीवे ब्रा
वहीं अपनी वॉर्डरोब में मल्टीवे ब्रा को जरूर रखें। जिसकी स्ट्रिप को अटैच या फिर डिटैच किया जा सकता है। इसे आप स्ट्रैप लेस, क्रॉसओवर, हॉल्टर डिजाइन का बनाकर इस्तेमाल में ला सकती हैं। इस तरह की ब्रा को आप कई सारी ड्रेसेज के साथ मैच कर सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
lace bra
लैस ब्रा
इन दिनों रैप ड्रेस या फिर ब्लेजर का काफी ज्यादा ट्रेंड है। जिसके साथ ऐसी ब्रा मैच हो जो शो ऑफ होने पर स्टाइलिश दिखे। अगर आप किसी ऐसी ड्रेस को पहनने वाली हैं तो उसके साथ लैस डिटेलिंग या फिर एंब्रायडरी वाली डिटेलिंग की ब्रा को चुनें। मार्केट में इसकी कई सारी वैराइटी मिल जाएगी। जो पैडेड भी होती है और कंफर्टेबल लुक भी देती है। 
विज्ञापन

8 of 8
spotrs bra - फोटो : social media
स्पोर्ट्स ब्रा
स्पोर्ट्स ब्रा हर महिला के लिए जरूरी है। जिसे पहनकर आप जिम में आसानी से सारे वर्कआउट कर सकें। वहीं ये काफी कंफर्टेबल भी होती है और कई बार जैकेट के साथ टॉप का काम भी कर जाती हैं। जिसे आप अपनी जैगिंग्स या फिर जॉगर्स के साथ मैच करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें