फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2025: ऐश्वर्या राय के रेड कारपेट लुक से मिलता-जुलता रहा कियारा का अंदाज, देखें कौन लगा ज्यादा खूबसूरत

Tue, 06 May 2025 10:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kiara Advani Met Gala Look: मई के पहले सोमवार से मेट गाला की शुरुआत हो गई है, जिसमें भारतीय दिग्गज भी अपना जलवा बिखेरने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
ऐश्वर्या राय के रेड कारपेट लुक से मिलता-जुलता रहा कियारा का अंदाज - फोटो : instagram
Met Gala 2025: मई महीने के पहले सोमवार से दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट यानी मेट गाला का आरंभ हो गया है। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई ग्लोबल स्टार्स ने हिस्सा लेने पहुंचते हैं। इसी के चलते भारत से भी कई दिग्गज इस इवेंट में शामिल होने में न्यूयॉर्क पहुंचे हैं।

इस बार कियारा आडवाणी ने मेट गाला में डेब्यू किया और उनके लुक को देखकर हर किसी ने दिल थाम लिया। पर, इसी बीच अब विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो 77वें कान फिल्म फेस्टिवल की हैं। अब कियारा के मेट गाला लुक को लोग ऐश्वर्या राय बच्चन के कान लुक से कंपेयर कर रहे हैं। दोनों के लुक्स में काफी समानताएं हैें। आइए आपको भी दोनों के लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
मेट गाला में कियारा का लुक - फोटो : एएनआई / कियारा आडवाणी टीम
मेट गाला में कियारा का लुक

कियारा आडवाणी मेट गाला में बेबी बंप फ्लॉन्ट करने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं। मेट गाला के कारपेट पर जैसे ही वो सामने आईं, लोगों की निगाहें उनपर थम सी गईं। इस समारोह में उन्होंने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार की ड्रेस पहनी थी। उनकी इस ड्रेस को नाम दिया गया था 'ब्रेवहार्ट्स', जो महिलाओं की शक्ति, मातृत्व और बदलाव के नए चरण का प्रतीक है। 
विज्ञापन

3 of 7
कैसी थी उनकी ड्रेस - फोटो : instagram
कैसी थी उनकी ड्रेस

अब नजर डालते हैं कियारा की ड्रेस पर तो गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई इस ड्रेस को ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन रंगों से सजाया गया था। उनके इस आउटफिट को तैयार होने में एक महीने से ज्यादा का समय लगा था। ड्रेस की सबसे खास बात थी गोल्डन ब्रेस्टप्लेट, जिसे चेन के साथ एक हार्ट से जोड़ा गया। ये चेन एक बच्चे और उसके मां के रिश्ते को दर्शा रही थी। अपनी ड्रेस के साथ उन्होंने एक सफेद रंग की काफी लंबी सी ट्रेल भी एड की थी। गोल्डन कोर्सेट के साथ ये ड्रेस उभर कर सामने आ रही थी। 

4 of 7
मेकअप, ज्वेलरी और नेल्स ने खींचा ध्यान - फोटो : instagram
मेकअप, ज्वेलरी और नेल्स ने खींचा ध्यान

अब बात करते हैं कियारा के मेकअप की तो कियारा ने अपने आंखों और होंठों को हाइलाइट करते हुए पूरे लुक को काफी सटल रखा था। न्यूड मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ उन्होंने बालों में आगे की तरफ से बीच की मांग निकालकर हल्का पफ बनाया था, जबकि पीछे की साइड बालों को खुला छोड़ा था। इस लुक में उनके नाखूनों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिसे उन्होंने काफी सारे एक्सेसरीज से सजाया था।
विज्ञापन

5 of 7
कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या का लुक - फोटो : instagram
 कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या का लुक

अब नजर डालते हैं विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन के कान फिल्म फेस्टिवल लुक पर, तो 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय रेड कारपेट पर खूबसूरत का ब्लैक गाउन पहनकर उतरी थीं। उनके इस आउटफिट को मशहूर डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने बड़ी ही खूबसूरती से डिजाइन किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
कैसी थी उनकी ड्रेस - फोटो : instagram
कैसी थी उनकी ड्रेस 

ऐश्वर्या राय बच्चन की इस ड्रेस को डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक की टीम ने मैटेलिक 3डी एलिमेंट्स लुक दिया था, जो कि देखने में बेहद कमाल का लग रहा था। उन्होंने इस ड्रेस के साथ पफ स्लीव अटैच कराई थीं, जो देखने में काफी अलग और यूनिक लग रहीं थीं। ऐश्वर्या की ड्रेस की खासियत की बात करें, तो उनकी इस ड्रेस पर जो लंबी सी ट्रेल थी, वो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही थी, जिस वजह से उनका अंदाज और भी ज्यादा प्यारा लग रहा था। उनकी इस ड्रेस को तैयार करने के लिए भी ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन रंगों का इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कैसा था मेकअप और ज्वेलरी - फोटो : instagram
कैसा था मेकअप और ज्वेलरी

अब बात करते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन के मेकअप और ज्वेलरी की तो अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिर्फ कानों में हैवी हूप्स कैरी किए थे। वो इतने बड़े थे, कि उन्हें कुछ गले में पहनने की जरूरत ही नहीं पड़ी। अपने बालों को उन्होंने आगे से बीच की मांग निकालकर हल्का पफ बनाया था। जबकि पीछे की साइड बालों को खुला ही छोड़ा था। ऐश्वर्या ने भी अपने मेकअप में आंखों और होंठों को हाइलाइट करते हुए बाकी मेकअप हल्का ही रखा था, जिसकी वजह से वो कमाल की लग रहीं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें