लड़के ज्यादातर अपनी ग्रूमिंग के लिए किसी टिप्स को तवज्जो नहीं देते। लेकिन कई बार इन्हें भी हैंडसम दिखने के लिए सही सलाह की जरूरत होती है। जींस टीशर्ट, शर्ट और पैंट। लड़कों के लिए इन कपड़ों में भी ढेर सारी वैराइटी आती है। लेकिन ज्यादातर ये वहीं पहनना पसंद करते हैं जो इन्हें आसानी से पसंद आ जाए। लेकिन अगर आप अपने लुक में बदलाव चाहते हैं तो प्लेन और लाइनिंग वाली शर्ट वगैरह को छोड़कर चेक्स पैटर्न की शर्ट को ट्राई करें। ये कैजुअल और फॉर्मल दोनों ही लुक में शानदार दिखेगी। बस इसे लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो बातें जो चेक्स पैटर्न की शर्ट पहनते समय ध्यान में रखनी चाहिए।