फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी सी चमकीली ड्रेस पहन फिल्म का प्रमोशन कर रहीं थी प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने किए जमकर कमेंट

Sun, 19 Dec 2021 06:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके लिए उनका हर दिन बेहद खास लुक देखने को मिलता है। फैशन के मामले में ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा हर बार किसी ना किसी आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख जाती हैं। जिसे हर कोई देखता ही रह जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला। जब वो सिल्वर कलर की ड्रेस में प्रमोशन के लिए निकलीं। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका ने इस बार चांदी जैसी चमकती सिल्वर कलर की सितारों वाली ड्रेस पहना। रेड कार्पेट पर हो रहे प्रीमियर के लिए प्रियंका की ये ड्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। जिस पर लाल रंग की शिमरी केप आगे जोड़ी गई थी। ऑफ शोल्डर इस गाउन में प्रियंका हमेशा की तरह ही ग्लैमरस नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
वहीं फ्रंट स्लिट और वेवी कर्ली हेयर करीने से एक कंधे पर रखे गए थे। जो उन्हें किसी ह़ॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं दिखा रहे थे। वहीं प्रियंका ने इस पूरे सेसी लुक को विंग्ड लाइनर और शाइनी न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ मैच किया था। 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियंका हर दिन अपने खास लुक की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके पहले उनकी जालीदार काली रंग की ड्रेस ने भी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। जिसमे वो काले रंग के ब्लेजर को मैच किए पहने दिख रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं प्रीमियर के प्रचार में निक जोनस की पत्नी कहे जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। स्क्रीनशाट्स के साथ प्रियंका ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें