Mehndi Designs Photos: लड़कियों के श्रृंगार में मेहंदी का भी खास महत्व है। लड़कियों को मेहंदी लगाना पसंद होता है। शादी का मौका हो या फिर कोई तीज-त्योहार हर मौके पर महिलाएं मेहंदी रचाकर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाती हैं। मेहंदी को श्रृंगार की या सुहाग की निशानी भी मानी जाती है। यही वजह है कि शादी के समय दुल्हन अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन लगाती हैं। मेहंदी के लिए लड़कियों के क्रेज को देखते हुए कई तरह के मेहंदी डिजाइन चलन में हैं। साधारण मेहंदी से लेकर बेल, अरेबिक डिजाइन, फ्लोरल डिजाइन मेहंदी, ब्राइडल मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। हरे रंग की गीली मेहंदी रचने के बाद हाथों में लालिमा छोड़ जाती है। इन दिनों तो हथेली के साथ ही पैरों में भी मेहंदी लगाने का चलन हो गया है। अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली हैं तो दुल्हन की ये ट्रेंडी डिजाइन को अपने हाथों में लगातार खूबसूरत दिख सकती हैं।