फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : स्टाइल के मामले में नई अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं मलाइका, देखें तस्वीरें

Mon, 13 Mar 2023 09:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मलाइका जब भी कैमरे के सामने आती हैं, लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार हो जाते हैं। हाल ही में उनका जलवा लैक्मे फैशन वीक में देखने को मिला। 
विज्ञापन
1 of 7
स्टाइल के मामले में नई अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं मलाइका - फोटो : instagram
Fashion : 49 की उम्र में भी लोगों को अपनी फिटनेस से कायल करने वाली मलाइका अरोड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने अपना फिगर इस कदर मेंटेन किया हुआ है कि वो आज भी नई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। मलाइका जब भी कैमरे के सामने आती हैं, लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार हो जाते हैं।

हाल ही में उनका जलवा लैक्मे फैशन वीक में देखने को मिला। इस इवेंट में अपनी अदाओं से एक्ट्रेस ने जलवा बिखेरा। वो चाहे कैसे भी कपड़े पहन लें, उनका हर लुक बेहद शानदार होता है। एथनिक वियर से लेकर वेस्टर्न तक में मलाइका कमाल लगती हैं।

मलाइका को अच्छे से ये पता है कि एथनिक वियर में भी वो कैसे बोल्ड दिख सकती हैं। यही वजह है कि वो आज के समय की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाएंगे, जिन्हें देखकर आप भी उन पर से नजर नहीं हटा पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
मलाइका से लें पार्टी वियर ड्रेस के टिप्स - फोटो : instagram
मलाइका से लें पार्टी वियर ड्रेस के टिप्स

अगर आप किसी पार्टी में जाने का सोच रहीं हैं तो मलाइका का ये लुक बेहद परफेक्ट है। इसे देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। 
विज्ञापन

3 of 7
लहंगे में एक्ट्रेस का बोल्ड लुक - फोटो : instagram
लहंगे में एक्ट्रेस का बोल्ड लुक

ऐसा कहा जाता है कि एथनिक वियर आपकी सुंदरता को बढ़ा देता है, पर मलाइका के मामले में एथनिक वियर आपके लुक को और ज्यादा बोल्ड बना सकता है। एक्ट्रेस का हर एथनिक लुक बोल्ड और खूबसूरत होता है। 

4 of 7
पिंक साड़ी में खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
पिंक साड़ी में खूबसूरत अंदाज

वैसे तो मलाइका का हर लुक ही कमाल का होता है पर साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लगती हैं। जब उन्होंने एक बार पिंक रंग की साड़ी पहनी थी तो वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में गजरा लगाया था। 
विज्ञापन

5 of 7
थ्री पीस ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज - फोटो : instagram
थ्री पीस ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज

मलाइका का ये लुक बेहद स्टाइलिश था। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में ऑक्सीडाइज ज्वेलरी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने मांगटीका भी कैरी किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
ऑफ व्हाइट साड़ी में स्टाइलिश लुक - फोटो : instagram
ऑफ व्हाइट साड़ी में स्टाइलिश लुक

मलाइका का ये लुक भी लोगों को बेहद पसंद आया था। इस ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने बोल्ड ब्लाउज पहना था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोल्डन बॉडीकॉन गाउन में एक्ट्रेस ने दिखाया अलग अवतार - फोटो : instagram
गोल्डन बॉडीकॉन गाउन में एक्ट्रेस ने दिखाया अलग अवतार

मलाइका का ये लुक सबसे अलग और हट कर है। जिसे देखकर उससे नजर हटाना बेहद मुश्किल है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में चोकर सेट पहना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें