Fashion : साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसके बिना भारतीय महिलाओं के कपड़ों का कलेक्शन अधूरा सा लगता है। चाहे ऑफिस पार्टी हो या फिर शादी के कार्यक्रम आप साड़ी पहनकर हर फंक्शन में छा सकती हैं। इसी वजह से बॉलीवुड की कई नई एक्ट्रेस साड़ी को काफी प्राथमिकता देती हैं। अनन्या पांडे से लेकर जान्हवी कपूर तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जोकि अक्सर साड़ी पहनती हैं और उसमें वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं।। इन नई एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक काफी सुर्खियां बटोरते हैं।
अगर आप भी कहीं साड़ी पहनने का सोच रहीं हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी साबित हो सकती है। इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप भी खूबसूरत दिख सकती हैं। एक्ट्रेस की तरह आप भी लोगों की तारीफें बटोरने में कामयाब होंगी। इन अभिनेत्रियों की तरह ही साड़ी पहन कर आप बोल्ड के साथ खूबसूरत भी दिख सकती हैं।