फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा के ये लुक्स हैं सबसे हटकर, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Thu, 04 May 2023 10:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ ऐसे बेस्ट लुक्स दिखाएंगे, जो देखने में काफी अलग पर स्टाइलिश है। ऐसे में आप भी इनसे टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Malaika Arora - फोटो : instagram
Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो 49 साल की उम्र में भी यंग एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। अपनी खूबसूरती और स्टाइल की वजह से वो लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। वर्तमान समय में वो भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं, पर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर वो अपनी फोटोज साझा करती रहती हैं, जिस पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं।

ना सिर्फ फिटनेस बल्कि अपने फैशन सेंस की वजह से वो स्टाइल ऑइकन कही जाती हैं। एक्ट्रेस का हर लुक एक फैशन ट्रेंड बन जाता है। चाहे वो एथनिक पहन लें या फिर वेस्टर्न, उनका हर लुक काफी कमाल का होता है। अगर आपको भी मलाइका का फैशन सेंस पसंद है तो ये खबर आपके ही लिए है। दरअसल, आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ ऐसे बेस्ट लुक्स दिखाएंगे, जो देखने में काफी अलग पर स्टाइलिश है। ऐसे में आप भी इनसे टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Malaika Arora - फोटो : instagram
एक्ट्रेस का लहंगा लुक
 

सोशल मीडिया पर शेयर की गईं इन खूबसूरत तस्वीरों में मलाइका फुल स्लीव्स वाली स्टाइलिश चोली और लहंगे में नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने दुपट्टा नहीं लिया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मलाइका ने ग्रीन चोकर और व्हाइट रानी हार और एक अंगूठी पहनी है। 

विज्ञापन

3 of 7
Malaika Arora - फोटो : instagram
ब्लू ड्रेस

अगर आप कहीं डेट नाइट पर जाने वाली हैं तो एक्ट्रेस के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। एक्ट्रेस का ये स्लिट आउटफिट काफी प्यारा है। 

4 of 7
Malaika Arora - फोटो : instagram
ब्लैक गाउन में एक्ट्रेस

इस काले रंग के थाई हाई स्लिट गाउन में मलाइका बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए हाई पोनीटेल बनाते हुए स्टड ईयरिंग्स कैरी किए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Malaika Arora - फोटो : instagram
इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में मलाइका

एक्ट्रेस का ये इंडो-वेस्टर्न लुक काफी स्टाइलिश है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने ऑक्सीडाइज ज्वेलरी पहनी है। 
विज्ञापन

6 of 7
Malaika Arora - फोटो : instagram
पिंक शरारा पहने एक्ट्रेस

हाल ही में 49 साल की मलाइका ने एक फैशन इवेंट में रैंप वॉक किया था। इस दौरान उन्होंने ये आउटफिट पहना था। उनका ये लुक काफी शानदार लग रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Malaika Arora - फोटो : instagram
एक्ट्रेस का क्यूट लुक

मलाइका का ये लुक काफी क्यूट है। अगर आप कहीं बाहर घूमने जा रही हैं तो इससे टिप्स लेकर रेडी हो सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें