फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora : स्टाइल के मामले में यंग एक्ट्रेस को भी मात देती हैं मलाइका, देखें फोटोज

Sun, 22 Jan 2023 01:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मलाइका अरोड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो 49 की उम्र पार करने के बावजूद आज की यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। उनके कातिल लुक्स को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। 
विज्ञापन
1 of 7
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
Malaika Arora :  वैसे तो सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। पर, इन सभी में मलाइका अरोड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो 49 की उम्र पार करने के बावजूद आज की यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। उनके कातिल लुक्स को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। लुक्स के साथ-साथ मलाइका अपनी फिटनेस पर भी अच्छा खासा ध्यान देती हैं। यही वजह है कि वो इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस में जानी जाती हैं।

मलाइका अरोड़ा जब भी अपनी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं तो उनके फैंस की धड़कने बढ़ जाती हैं। चाहे शॉर्ट ड्रेस हो या फिर एथनिक आउटफिट, मलाइका हर तरह के कपड़ों में गजब लगती हैं। उन्हें फैशन आइकॉन बोलना भी किसी एंगल से गलत नहीं होगा। आइए आपको भी मलाइका के कुछ बेस्ट लुक के बारे में बताते हैं, जिन्हें देखकर आप भी कुछ टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
व्हाइट गाउन में मलाइका - फोटो : instagram
व्हाइट गाउन में मलाइका

वैसे तो मलाइका अरोड़ा हर कपड़े में गजब लगती हैं, पर कुछ दिन पहले उन्होंने व्हाइट रंग के गाउन में कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने रेड कलर की लिप्स्टिक लगाई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
पिंक ऑफ शोल्डर स्लिट गाउन में मलाइका - फोटो : instagram
पिंक ऑफ शोल्डर स्लिट गाउन में मलाइका

पिंक कलर के इस लुक में मलाइका काफी हॉट लग रही हैं। इस लुक की फोटोज देखने के बाद लोगों के मुंह से यही निकला था कि ऐज इज जस्ट अ नंबर। 

4 of 7
ब्लैक साड़ी में मलाइका - फोटो : instagram
ब्लैक साड़ी में मलाइका

ब्लैक रंग तो वैसे भी पार्टी लुक के लिए हमेशा बेस्ट होता है। जब मलाइका ने ऑल ब्लैक कलर की साड़ी पहनी तो वो तस्वीरें देखने लायक थीं। इस लुक में वो काफी सिजलिंग लग रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
पिंक ड्रेस में लगी गजब - फोटो : instagram
पिंक ड्रेस में लगी गजब

पिंक रंग की स्लिट ड्रेस में मलाइका काफी हॉट लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने सिल्वर कलर के हील्स कैरी किए थे। 
विज्ञापन

6 of 7
येलो आउटफिट में मलाइका - फोटो : instagram
येलो आउटफिट में मलाइका

कुछ समय पहले मलाइका ने जो फोटोज शेयर कीं उसमे उन्होंने खूबसूरत येलो ड्रेस पहना है, जिसमें वे काफी हॉट दिख रही हैं। इस ड्रेस को आप भी पार्टीज के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेड लहंगे में मलाइका - फोटो : instagram
रेड लहंगे में मलाइका

रेड कलर का लहंगा पहन पर मलाइका ने रैंप वॉक किया था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें