फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Tips: आजकल चलन में है इस तरह का नो मेकअप लुक, ट्राई करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Wed, 20 Sep 2023 10:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय में लड़कियों को हैवी मेकअप की बजाय नो मेकअप लुक कैरी करना ज्यादा पसंद आता है। अगर आप भी नो मेकअप लुक पसंद करती हैं, तो ये लेख आपके लिए है।
विज्ञापन
1 of 7
no makeup look - फोटो : instagram
Makeup Tips: एक समय था, जब हर उम्र की महिला काफी हैवी मेकअप करना पसंद करती थी। डार्क आईलाइनर, डार्क लिपस्टिक और हैवी फाउंडेशन तो जैसे हर महिला की पहली पसंद था लेकिन अब जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे महिलाओं की पसंद भी बदलती जा रही है। अब महिलाएं हैवी मेकअप की जगह नो मेकअप लुक को कैरी करना ज्यादा पसंद करती हैं। नो मेकअप लुक कैरी करने स ना सिर्फ चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगते हैं, साथ ही में ये हर कार्यक्रम के लिए परफेक्ट भी होता है।

नो मेकअप लुक कैरी करना पसंद तो हर किसी को होता है, पर इसे सही तरीके से कैरी करना कैसे है, ये हर किसी को नहीं पता होता। ऐसे में अगर आप भी नो मेकअप लुक पसंद करती हैं, तो ये लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको नो मेकअप लुक कैरी करते वक्त रखना है। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फाउंडेशन से बनाएं दूरी

अगर आप नो मेकअप लुक कैरी करना चाह रही हैं तो फाउंडेशन से दूरी बना लें। दरअसल, फाउंडेशन लगाने क बाद इसकी मोटी लेयर अलग से दिख जाती है, जो आपके नो मेकअप लुक को खराब कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
makeup - फोटो : istock
करें कंसीलर इस्तेमाल

फाउंडेशन की बजाय आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे के दाग-धब्बे छिप जाएंगे और पता भी नहीं लगेगा कि आपने चेहरे पर कुछ लगाया है। 

4 of 7
makeup - फोटो : istock
जरूर लगाएं प्राइमर

नो मेकअप लुक में भी प्राइमर काफी जरूरी होता है। प्राइमर लगाने से स्किन ग्लो करती है। इसे लगाते वक्त ध्यान रखें कि इसकी लेयर ज्यादा मोटी ना होने पाए। 
विज्ञापन

5 of 7
makeup - फोटो : pixabay
गालों पर लगाएं हल्का सा ब्लश

अपने नो मेकअप लुक को पूरा करने के लिए हल्के रंग का ब्लश लगाएं। ध्यान रखें कि इसकी मात्रा ज्यादा ना हो। नो मेकअप लुक में हल्का सा ब्लश काफी रहता है। 
विज्ञापन

6 of 7
मेकअप
काजल है जरूरी

अगर आप नो मेकअप लुक में काजल लगाएंगी तो इससे आपकी आंखों की सुंदरता कई गुना बढ़ जाएगी। वरना आंखें सूजी-सूजी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lipstick - फोटो : istock
न्यूड लिपस्टिक को दें प्राथमिकता

नो मेकअप लुक में न्यूड लिपस्टिक की काफी अहम भूमिका होती है। आप चाहें तो लाइट पिंक रंग का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें