फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup For Office : ऑफिस के लिए चाहिए परफेक्ट लुक तो ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

Wed, 03 May 2023 12:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसा मेकअप करके आप ऑफिस में भी परफेक्ट दिख सकती हैं
विज्ञापन
1 of 5
Formal Wear
Makeup For Office : आज के समय में चाहे लड़का हो या लड़की सभी एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। लड़कियां भी अपने करियर को प्राथमिकता देती हुई ऑफिस जाती हैं। करियर के साथ-साथ वो अपने लुक्स पर भी काफी ध्यान देती हैं। हर लड़की अपने ऑफिस में परफेक्ट दिखना चाहती है। मेकअप और ड्रेसिंग सेंस से लड़कियों का आत्म विश्वास भी काफी बढ़ जाता है। पर, आज भी कई ऐसी लड़कियां होती हैं जिन्हें ये समझ नहीं आता कि वो कैसा मेकअप करके ऑफिस जाएं।

ऐसे में कई बार लड़कियां या तो डार्क मेकअप कर लेती हैं, या फिर इतना हल्का मेकअप करती हैं जो दिखाई ही नहीं देता है। ऐसे में आज हम आपको ऑफिस के हिसाब से मेकअप करने का सही तरीका बताएंगे। आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसा मेकअप करके आप ऑफिस में भी परफेक्ट दिख सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना है। 
विज्ञापन

2 of 5
makeup - फोटो : istock
मेकअप बेस को रखें हल्का

ऑफिस के हिसाब से अगर आप मेकअप कर रहीं हैं तो अपने मेकअप बेस को हल्का ही रखें। इस बात का ध्यान रखें कि फाउंडेशन आपकी स्किन टोन से मैच करता हुआ ही हो। बेस लगाते वक्त चेहरे के दाग को कंसीलर की मदद से कवर कर लें। 
विज्ञापन

3 of 5
blush
हल्के ब्लश का करें इस्तेमाल

अपने ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए पीच या हल्के गुलाबी रंग का ब्लश इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप लाइट हाइलाइटर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

4 of 5
Eyes - फोटो : instagram
आंखों पर इस्तेमाल करें न्यूड कलर

ऑफिस में आंखों पर मेकअप करने के लिए न्यूड पैलेट से रंगों का चयन करें। इससे आपकी आंखें और ज्यादा बड़ी लगेंगी। इसके साथ ही आईब्रो को हल्का सेट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lipstick - फोटो : istock
लगाएं इस रंग की लिपस्टिक

डार्क रंग के फॉर्मल के साथ आप रेड या ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। अगर आपका आउटफिट लाइट रंग का है तो इसके साथ न्यूड रंग की लिपस्टिक कैरी कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें