फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhika Apte : राधिका आप्टे का को-ऑर्ड सेट कलेक्शन है कमाल का, डालें एक नजर

Wed, 03 May 2023 10:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज हम आपको एक्ट्रेस के को-ऑर्ड सेट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश दिखती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Radhika Apte - फोटो : instagram
Radhika Apte: फिल्म जगत में टेलेंट के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है। कई ऐसे कलाकार आए और चले गए, लेकिन बहुत ही कम ऐसे एक्टर्स हैं जिनको उनके अभिनय की वजह से याद रखा जाता है। इन्हीं में राधिका आप्टे का नाम शामिल है। एक लीक से हटकर राधिका ने बॉलीवुड में एक अलग और ऊंचा मुकाम हासिल किया है। राधिका ने अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस से भी लोगों का दिल जीता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

चाहे एथनिक वियर हो या फिर वेस्टर्न वियर एक्ट्रेस हर लुक में कमाल की लगती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के को-ऑर्ड सेट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश दिखती हैं। को-ऑर्ड सेट आज-कल वैसे भी काफी ट्रेंड में है। इनसे टिप्स लेकर आप भी खूबसूरत और बोल्ड दिख सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Radhika Apte - फोटो : instagram
क्लब के लिए को-ऑर्ड सेट

अगर आप पार्टी एनिमल हैं और क्लब में ड्रेसेस पहन कर बोर हा गई हैं तो इस तरह का को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं। ये देखने में काफी हॉट लगता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Radhika Apte - फोटो : instagram

रेड को-ऑर्ड सेट

अगर आप डेट नाइट पर जा रही हैं तो डार्क लाल रंग का को-ऑर्ड सेट काफी परफेक्ट है। इस रंग में हर लड़की खूबसूरत दिखती है। इसके साथ मेकअप थोड़ा डार्क ही रखें। 

4 of 7
Radhika Apte - फोटो : instagram
कूल लुक देगा ऐसा को-ऑर्ड सेट

अगर आप कहीं घूमने जा रहीं हैं तो इस तरह का को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं। ये आपको कूल दिखने में मदद करेगा। इसके साथ आप कैप पहनेंगी तो और ज्यादा स्टाइलिश लगेंगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Radhika Apte - फोटो : instagram
लेदर को-ऑर्ड सेट

अपने फॉर्मल लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए आप इस तरह का लेदर को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ डार्क रंग की लिपस्टिक ही बेस्ट रहेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Radhika Apte - फोटो : instagram
डेनिम को-ऑर्ड सेट

इस तरह का को-ऑर्ड सेट काफी चलन में है। आप इसे आउटिंग के साथ-साथ अपने ऑफिस भी पहन कर जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Radhika Apte - फोटो : instagram
पिंक को-ऑर्ड सेट

इस तरह का को-ऑर्ड सेट आपको स्टाइलिश लुक दे सकता है। ऐसा लुक आप अपने ऑफिस के लिए कैरी कर सकती हैं। इस पिंक रंग के को-ऑर्ड सेट के साथ ज्वेलरी और मेकअप काफी लाइट ही अच्छा लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें