फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2022: भाई दूज के मौके पर पहनें रफल साड़ी, दिखेंगी स्टाइलिश

Sat, 15 Oct 2022 12:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ruffle saree - फोटो : instagram
भाई दूज का त्योहार भाई और बहन दोनों के लिए बेहद खास होता है। दिवाली के दूसरे दिन इस त्योहार को मनाया जाता है। जिसमे बहनें भाई की पूजा करती हैं। अगर आप भाई दूज के त्योहार पर सिंपल से सूट को पहनने की सोच रही हैं। तो इस बार रफल साड़ी को ट्राई करें। ये साड़ी को आपको पहनने में भी कंफर्टेबल होगी और अलग लुक देगी। वैसे भी इन दिनों रफल साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में है। तो मार्केट में आपको रफल साड़ी आसानी से मिल जाएगी। आप चाहें तो इन एक्ट्रेस के लुक से इंस्पिरेशन लेकर रेडी हो सकती हैं। तो चलिए देखें एक्ट्रेस के ब्यूटीफुल लुक।
विज्ञापन

2 of 5
anushka ranjan in ruffle saree - फोटो : instagram
आलिया भट्ट की वेडिंग में उनकी खास फ्रेंड ने प्रिंटेड रफल साड़ी को चुना था। आप भी चाहे तो इस तरह की फ्लोरल प्रिंट की रफल साड़ी को भाई दूज के मौके के लिए चुन सकती हैं। इसके साथ आप हैवी लुक वाली ईयररिंग्स को चुनें। स्टेटमेंट ज्वैलरी के साथ प्रिंटेड डिजाइन वाली रफल साड़ी खूबसूरत लुक देगी। 
विज्ञापन

3 of 5
ananya panday in red saree - फोटो : instagram
अनन्या पांडे की तरह आप किसी भी ब्राइट कलर की प्लेन साड़ी को चुन सकती हैं। जिसके साथ थोड़ा ग्लैमरस डीप नेक वाला ब्लाउज स्टाइलिश लुक देगा। इस तरह की साड़ी के साथ आप स्टेटमेंट नेकपीस को कैरी करें। ये काफी खूबसूरत लगेगा। 

4 of 5
ruffle saree - फोटो : instagram
मीरा कपूर की तरह आप भी चाहें तो पेस्टल शेड की रफल साड़ी को चुनें। जिसके रफल प्लीट्स के साथ बने होते हैं। इस तरह की साड़ी को पहनते समय ध्यान रखें कि ये आपके पैरों में ना फंसे। साड़ी का लुक परफेक्ट दिखे इसके लिए आप इस तरह की रफल साड़ी के साथ हील वाले फुटवियर को ही कैरी करें। आप चाहें तो इस लुक को ज्वैलरी के साथ कंप्लीट कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रफल साड़ी - फोटो : instagram
रफल डिजाइन की साड़ी को आप चाहें तो फुल स्लीव ब्लाउज के साथ पहनें। जिसके साथ कमर पर बेल्ट लगाकर स्टाइलिश बना सकती हैं। बेल्ट लगाने से इस तरह की साड़ी को आप आसानी से कैरी कर पाएंगी। इसके लिए आप चाहें तो शिल्पा शेट्टी के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें