माहिरा शर्मा सोशल मीडिया पर अपडेट रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक तस्वीर डालती हैं। बिगबॉस के बाद से ही वे हर तरह के आउटफिट्स ट्राय कर रही हैं और अलग- अलग लुक्स को कैरी कर रही हैं। इस बार माहिरा ने जो लुक कैरी किया है, उनके प्रशंसक इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। माहिरा का हेयरस्टाइल भी इस लुक में बहुत अलग लग रहा है। यह एक मेसी बन है पर उनके बड़े बालों के कारण ये एकदम प्रॉपर बना है। उनका आउटफिट पूरा ब्लैक है और इस ड्रेस में ही वे अलग- अलग पोज दे रही हैं। माहिरा का यह फोटोशूट उनके घर पर ही हुआ है। दीवार के बैकग्राउंड के आगे खड़े होकर ही वे तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। उन्होंने सकारात्मक सा कैप्शन भी इस तस्वीर के साथ डाल रखा है। अगली स्लाइड्स से देखिए माहिरा की यह लेटेस्ट लुक वाली शानदार तस्वीरें।