बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस चाहे कितने भी उम्रदराज क्यों न हो जाएं, उनका जलवा हमेशा बरकरार रहता है। खासकर अगर एक्ट्रेस की बात की जाए तो वो अक्सर फोटोशूट करवाती रहती हैं और इस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें हमेशा छाई रहती हैं। वैसे तो एक्ट्रेस चाहे जो भी कपड़े पहन लें, वो हिट हो ही जाता है, लेकिन साड़ी की बात ही कुछ और होती है। साड़ी को भारत का पारंपरिक ड्रेस माना जाता है और जब कोई एक्ट्रेस इसे पहन ले, तो उसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और अनुभवी अदाकारा माधुरी दीक्षित ने भी हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं और वो भी एक नए अंदाज में। इंडो वेस्टर्न अवतार में नजर आईं माधुरी ने इस फोटोशूट के जरिये सबका जीत लिया है। उनका फैशनेबल लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।