फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित ने इतने सुंदर लहंगे में बढ़ा दी दिलों की धड़कने, लाइमलाइट लूटी गले के हार ने

Wed, 09 Jun 2021 06:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित जब भी पर्दे पर होती हैं तो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ना तय है। भले ही वो बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन छोटे पर्दे के जरिए इन दिनों माधुरी लगातार फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। डांस रिएलिटी शो को जज कर रहीं माधुरी अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। माधुरी ज्यादातर मौकों पर ट्रेडिशनल कपड़ों में ही नजर आती हैं। लेकिन इन लुक्स में भी उनकी वर्सटैलिटी हर बार नजर आती है। डार्क शेड की साड़ी के साथ लेकर फ्री फ्लो लहंगे में उनका ग्रेस नजर आता है। ऐसे में जब वो इस बार पर्दे पर आईं तो उनके लहंगे में हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। वैसे माधुरी अपनी इन खूबसूरत अंदाज की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जरूर साझा करती हैं। जिसमे उनका पूरा लुक आराम से नजर आ जाता है। पर्पल कलर के लहंगे में तैयार माधुरी कमाल की लग रही थीं। वहीं उनके आउटफिट के साथ ही उनकी ज्वैलरी ने भी जमकर लाइमलाइट बटोरी। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
दरअसल, डांस रिएलिटी शो के लिए रेडी माधुरी ने पर्पल कलर का लहंगा चुना था। जो कि डिजाइनर सुकृति और आक़ृति का डिजाइन किया हुआ था। जिस पर प्रिंट का वर्क किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
बैंगनी रंग के इस लहंगे को खासतौर पर माधुरी के लिए ही बनाकर तैयार किया गया था। जिस पर सितारों के साथ ही सीक्वेंस और मिरर वर्क का काम किया गया था। वहीं साथ में गोटा-पट्टी वर्क और रंगीन धागों की मदद से की गई कढ़ाई पूर लहंगे का आकर्षण बढ़ा रही थी। 

4 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
जबकि माधुरी ने इस खास लहंगे के साथ सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी मैच की थी। जिसकी डिजाइन ट्राइबल ज्वैलरी प्रेरणा लेकर तैयार की गई थी। जिसमे गले के हार से लेकर ईयररिंग्स और ब्रेसलेट, कंगन तक शामिल थे। मिसेज नेने की ऐसी ज्वैलरी को देख कर लोगों की निगाहें बस उसी पर अटक गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
वहीं माधुरी ने इस हल्के बैंगनी रंग के लहंगे को अपने खास मेकअप के साथ पूरा किया था। जिसमे हाई मेसी पोनीटेल भी शामिल थीं। ऊपर से शाही अंदाज में मिसेज नेने कुर्सी पर बैठकर पोज दे रही थीं। जिसे देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें