फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushi Kapoor: खुशी कपूर के वो 5 लुक्स, जो हैं GenZ लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट

Wed, 05 Feb 2025 05:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ समय पहले ही खुशी कपूर ने फिल्मों में डेब्यू किया है। उनके लुक्स GenZ लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट माने जाते हैं। ऐसे में आइए आपको भी उनके लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
खुशी कपूर के वो 5 लुक्स, जो हैं GenZ लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट - फोटो : instagram
Khushi Kapoor: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की छोटी बिटिया खुशी कपूर आजकल काफी सुर्खियों में हैं। वो जल्द ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लवयापा' में नजर आएंगी। ऐसे में आजकल वो जमकर फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इससे पहले 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'द आर्चीज़' से डेब्यू किया था।

खुशी कपूर एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं, जिससे वो युवा प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हैं। उनके लुक्स जेन जी लड़कियों के काफी परफेक्ट माने जाते हैं। ऐसे में यदि आपके घर में भी जेन जी लड़कियां हैं, तो उनके लिए खुशी कपूर के लुक्स देखकर खरीदारी करें। 
विज्ञापन

2 of 6
को-ऑर्ड सेट - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

आजकल की लड़कियों को ऐसे आउटफिट काफी पसंद आते हैं, जो आरामदायक हों। जेन जी लड़कियां स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट पर भी काफी ध्यान देती हैं। इसीलिए आप भी खुशी के जैसा को-ऑर्ड सेट अपने लिए खरीद सकती हैं। इसे पार्टी से लेकर दफ्तर तक में पहना जा सकता है। ऐसे आउटफिट के साथ अपने मेकअप को हमेशा लाइट ही रखें, तभी लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
ऑफ शोल्डर ड्रेस - फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर ड्रेस

इस तरह की ड्रेस लड़कियों को खूब पसंद आती है, क्योंकि इसमें लुक काफी क्यूट दिखता है। यदि आपके घर में भी कोई जेन सी लड़की है तो उसके लिए ऐसी ही ड्रेस खरीदें। ऐसी ड्रेस पहनकर उनका कॉन्फिडेंस भी बूस्ट होगा। ऐसी ड्रेस के साथ मेकअप बोल्ड रखें, ताकि लुक प्यारा दिखे। 

4 of 6
गुलाबी ड्रेस - फोटो : instagram
गुलाबी ड्रेस

पेस्टल रंग आजकल काफी ट्रेंड में है और खासतौर पर जब बात करें जेन जी लड़कियों की तो उनको तो गुलाबी रंग खूब भाता है। ऐसे में अपने कलेक्शन में इसी तरह की गुलाबी ड्रेस को शामिल करें, ताकि आपका लुक क्यूट के साथ-साथ ग्लैमरस भी दिखे। 
विज्ञापन

5 of 6
लहंगा लुक - फोटो : instagram
लहंगा लुक

अक्सर लोगों को लगता है कि आजकल की लड़कियां लहंगा पसंद नहीं करती हैं, जबकि ऐसा नहीं है। आप चाहें तो अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह का लहंगा पसंद कर सकते हैं। गोल्ड कलर आजकल काफी चलन में भी है, इसलिए अपने कलेक्शन में ऐसा गोल्डन लहंगा पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूट लुक - फोटो : instagram
सूट लुक

लड़कियों को इस तरह का सूट पहनना भी काफी पसंद आता है। खासतौर पर जब लड़कियां पूजा-पाठ में शामिल होती हैं, तब ऐसा सूट कैरी करना पसंद करती हैं। यदि आपके पास सूट नहीं है तो खुशी कपूर के इस लुक से टिप्स लेकर अपने लिए एक सूट अवश्य बनवाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें