फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewellery According to Neckline: कौन सी नेकलाइन के साथ कैसी ज्वेलरी अच्छी लगती है ? यहां जानें डिटेल

Wed, 05 Feb 2025 03:33 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्वेलरी का चयन हमेशा अपने आउटफिट के नेकलाइन के हिसाब से ही करना चाहिए। वरना आपका लुक अजीब दिख सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
कौन सी नेकलाइन के साथ कैसी ज्वेलरी अच्छी लगती है ? - फोटो : Adobe stock
Jewellery According to Neckline: ज्यादातर महिलाएं अपने लिए जब ज्वेलरी खरीदती हैं, तो आउटफिट के रंग के हिसाब से उसे पसंद करती हैं। जबकि क्या आप जानती हैं कि ज्वेलरी का चयन कपड़े के रंग के साथ-साथ उसकी नेकलाइन के हिसाब से होना चाहिए। जी हां, ऐसा तब खासतौर पर करना चाहिए जब आप एथनिक आउटफिट पहन रही हैं।

यदि आप नेकलाइन के हिसाब से अपनी ज्वेलरी का चयन करेंगी तो आपका लुक भी प्यारा दिखेगा। अधिकतर महिलाओं को इस बारे में जानकारी नहीं होती है। ऐसे में आज हम यहां आपको नेकलाइनों के बारे में तो बताएंगे ही, उसके साथ-साथ हम यहां ये भी बताएंगे कि कैसी नेकलाइन के साथ आप किस तरह की ज्वेलरी पहन सकती हैं, ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे।  
विज्ञापन

2 of 6
डीप वी-नेकलाइन - फोटो : instagram
डीप वी-नेकलाइन

यदि आपके आउटफिट में डीप वी नेकलाइन है तोृ छोटे-चौड़े नेकलेस या स्टेटमेंट ज्वेलरी आपके ऊपर खूब जचेगी। ऐसी ज्वेलरी पहनने से नेकलाइन की शेप उभरकर आती है और आकर्षक लुक मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
स्वीटहार्ट नेकलाइन - फोटो : instagram
स्वीटहार्ट नेकलाइन 

स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ छोटी चेन वाला स्टेटमेंट नेकपीस पहनने से नेकलाइन का लुक बैलेंस्ड रहता है और यह आकर्षक दिखता है। यदि आप इसके साथ ज्यादा हैवी नेकपीस पहनेंगी तो नेकलाइन अच्छी नहीं लगेगी। 

4 of 6
कॉलर नेक - फोटो : instagram
कॉलर नेक 

यदि आपके आउटफिट में कॉलर नेकलाइन है तो इसके साथ लंबी चेन पहनने से आउटफिट में पंच आता है और यह नेकलाइन के साथ अच्छी तरह मेल खाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
स्कूप नेकलाइन - फोटो : instagram
स्कूप नेकलाइन

स्कूप कपड़ों पर बनाई जाने वाली एक गोल नेकलाइन होती है। इसके साथ आप ऐसी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं जो आकार में गोल होती है। इसके साथ गोल नेकलेस पहनने से कॉलर बोन को हाइलाइट किया जा सकता है, जिससे लुक और आकर्षक बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टर्टलनेक - फोटो : instagram
टर्टलनेक  

 टर्टलनेक के आउटफिट महिलाएं ज्यादातर दफ्तर में पहनना पसंद करती हैं। इसके साथ लंबी चेन या पेंडेंट पहनने से लुक में गहराई आती है और यह नेकलाइन के साथ अच्छी तरह मेल खाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें