फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2024: शादी के बाद है पहली लोहड़ी तो इस तरह से हों तैयार, खूबसूरती देखकर हर कोई करेगा तारीफ

Sun, 14 Jan 2024 09:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस बार शादी के बाद आप पहली लोहड़ी मनाने वालीं हैं तो खास तरह से तैयार होकर अपने ससुराल वालों के सामने जाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
Lohri 2024 - फोटो : instagram
Lohri 2024: लोहड़ी का त्योहार अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। ये त्योहार साल का पहला बड़ा त्योहार माना जाता है, जिसे देशभर में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर पंजाब में लोहड़ी की धूम कई दिनों पहले से ही दिखाई देने लगती है।

कहा जाता है कि जिनके घरों में बच्चा होता है, या फिर जिनके घर में नई बहू आती है, उनके घर में लोहड़ी की धूम और ज्यादा बढ़ जाती है। नवजात बच्चे को तो कुछ समझ ही नहीं आता है, लेकिन जो नई दुल्हनें होती हैं, उनके लिए लोहड़ी काफी अहम मानी जाती है। ऐसे में हर नई दुल्हन लोहड़ी पर काफी अच्छे से तैयार होती है।

अगर शादी के बाद आपकी भी ये पहली लोहड़ी है तो आप खास तरीके से तैयार होकर अपने ससुराल वालों का दिल जीत सकती हैं। अगर आप उन लड़कियों में से हैं, जिन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि लोहड़ी पर कैसे तैयार हों, तो ये लेख आपके लिए है। हम आपको यहां नई दुल्हनों के लिए तैयार होने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Lohri 2024 - फोटो : instagram
पहनें पटियाला सूट

अपनी पहली लोहड़ी पर साड़ी या कुछ और पहनने की बजाय पारंपरिक पटियाला सूट ही ट्राई करें। ये पहनकर काफी खूबसूरत लुक आता है। लोहड़ी के दिन अगर आप चटक रंग का सूट पहनेंगी तो आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
Lohri 2024 - फोटो : instagram
बालों में लगाएं परांदा

अगर आपके बाल लंबे हैं तो आप चोटी बनाकर उसपर परांदा लगा सकती हैं। इससे आपका लुक पंजाबी लगेगा। आजकल बाजार में कई तरह के परांदा आपको आसानी से मिल जाते हैं। आप चाहें तो चोटी पर स्टोन वाली एक्सेसीरिज लगा सकती हैं।

4 of 7
Lohri 2024 - फोटो : instagram
कानों में पहनें झुमके 

अगर आप पंजाबी लुक कैरी करने का सोच रहीं हैं तो पटियाला सूट के साथ कानों में झुमके जरूर पहनें। कानों मे हैवी से झुमके आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
Lohri 2024 - फोटो : instagram
दुल्हन की तरह करें श्रृंगार

अगर शादी के बाद ये आपकी पहली लोहड़ी है तो हाथों में चूड़ा जरूर पहनें। इसके साथ मेकअप से लेकर कपड़े तक ऐसे पसंद करें, जो आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत दिखने में मदद करें। 
विज्ञापन

6 of 7
Lohri 2024
पैरों में पहनें मोजरी

पटियाला सूट के साथ आप अगर पैरों में मोजरी पहनेंगी तो ये बेहद खूबसूरत दिखेगा। एक तो इसे पहनने के बाद आपको कोई परेशानी नहीं होगी, दूसरा इसे पहनकर आप आराम से डांस कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Lohri 2024 - फोटो : instagram
हाथों में लगाएं मेहंदी

अपनी पहली लोहड़ी के दिन हाथों में मेहंदी जरूर लगाएं। इससे आपका लुक एकदम नई दुल्हन के जैसा ही लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें