फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक सर्जरी कराने से पहले ऐसी दिखती थीं बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेस, एक को हो रहा पहचानना मुश्किल

Wed, 26 Sep 2018 05:51 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
janhvi kapoor plastic surgery
बॉलीवुड में बहुत सारी एक्ट्रेस हैं जिनकी खूबसूरती के चर्चे विदेशों तक हैं। इनमें कुछ की ब्यूटी नैचुरल है तो कुछ ने इसके लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। वहीं कुछ के साथ ऐसा भी हुआ कि सर्जरी कराने के बाद उनकी सूरत पहले से ज्यादा बिगड़ गई। आइए जानते हैं कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जो प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं तो कई का अच्छा खासा चेहरा हो गया बर्बाद...
विज्ञापन

2 of 8
shilpa shetty
90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिटनेस और खूबसूरती के लोग कायल हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि उन्होंने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई हुई है।
विज्ञापन

3 of 8
priyanka chopra
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी हैं। उन्होंने अपने होंठ और नाक की सर्जरी करवाई है। तस्वीर में आप ये अंतर साफ देख सकते हैं।

4 of 8
anushka sharma
बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में एक अनुष्का शर्मा ने भी अपने होठों की सर्जरी करवाई है। वक्त के साथ उनके लुक में काफी बदलाव आया है। शुरुआत में लिप सर्जरी को लेकर उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
kangana ranaut
इस लिस्ट में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। अगर आप सोचते हैं कंगना हमेशा से इतनी खूबसूरत हैं तो आप गलत हैं। उन्होंने पहले लिप सर्जरी करवाई थी इसके बाद उन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांट भी करवाया।
विज्ञापन

6 of 8
janhvi kapoor plastic surgery
फिल्मों में कदम रखने से पहले ही जाह्नवी कपूर ने अपने लुक्स को बेहतर बनाने के लिए अपनी नाक और ठुड्डी की सर्जरी कराई थी।
विज्ञापन

7 of 8
koina mitra
जहां बहुत सारी एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया वहां ऐसी भी एक्ट्रेस है जिनकी ये सर्जरी कामयाब नहीं हुई और उनका चेहरा बिगड़ गया। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड एक्ट्रेस कोइना मित्रा के साथ। उन्होंने साल 2011 में अपने नाक की सर्जरी कराई थी, जो उनके लिए खतरनाक साबित हुई। यहां तक कि इस सर्जरी की वजह से उनका करियर भी तबाह हो गया था।
विज्ञापन

8 of 8
minisha lamba
बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने भी अपनी नाक की सर्जरी कराई थी। जिसके बाद उनके लुक्स में गजब का बदलाव देखने को मिला था। इसका अंदाजा आप खुद मिनिषा की तस्वीर देखकर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें