फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lipstick Applying Tips: इन बातों को ध्यान में रखकर लगाएं लिपस्टिक, लुक दिखेगा खूबसूरत

Fri, 26 Jul 2024 02:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सही तरह से लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो ये लेख आपके लिए है। आइए आपको इसका सही तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
इन बातों को ध्यान में रखकर लगाएं लिपस्टिक - फोटो : iStock
Lipstick Applying Tips: महिलाओं के मेकअप में लिपस्टिक सबसे अहम भाग होती है। भले ही उनके पास मेकअप का पूरा सामान न हो, लेकिन हर महिला के पर्स में लिपस्टिक होना स्वाभाविक है। एक साधारण सी लिपस्टिक महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। महिलाएं दफ्तर से लेकर पार्टी तक में अलग-अलग शेड की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं।

भले ही उनका पूरा मेकअप सही हो लेकिन अगर उनकी लिपस्टिक खराब हो जाए तो इससे उनका लुक पूरा खराब दिखेगा। बहुत सी महिलाओं को तो ये पता ही नहीं होता कि सही तरह से लिपस्टिक का इस्तेमाल कैसे करें। ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से लिपस्टिक का कैसे उपयोग करें, हर महिला को इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। अगर आप सही तरह से लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो ये लेख आपके लिए है। आइए आपको इसका सही तरीका बताते हैं, ताकि आपका लुक भी सबसे खूबसूरत दिखे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इन बातों को ध्यान में रखकर लगाएं लिपस्टिक - फोटो : iStock
शेड का रखें ध्यान

लिपस्टिक खरीदने से पहले अपने शेड का ध्यान अवश्य रखें। ये बात ध्यान रखें कि लिपस्टिक आपकी स्किन टोन के हिसाब से होनी चाहिए। कई बार गलत शेड की लिपस्टिक आपके लुक को खराब कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
इन बातों को ध्यान में रखकर लगाएं लिपस्टिक - फोटो : iStock
लगाने का ये है सही तरीका

सही तरह से लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले लिप लाइनर से बेस बनाएं और फिर उसमें लिपस्टिक लगाएं। अगर लिपस्टिक हल्के रंग की है तो न्यूड लाइनर का प्रयोग करें। इससे लुक तो अच्छा आता ही है और साथ में इससे लिपस्टिक परफेक्ट लगती भी है। 

4 of 6
इन बातों को ध्यान में रखकर लगाएं लिपस्टिक - फोटो : iStock
गलत रंग के साथ क्या करें

कई बार ऐसा होता है कि लिपस्टिक लगाने के बाद अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप उसे हटा दें। आप उसे दूसरे रंग की लिपस्टिक के साथ मैच करके भी लगा सकती हैं। बस ध्यान इस बात का दें कि डबल शेड बनकर ज्यादा डार्क न हो जाए।
विज्ञापन

5 of 6
इन बातों को ध्यान में रखकर लगाएं लिपस्टिक - फोटो : iStock
ऐसे दें ग्लॉसी लुक

अगर आप अपनी मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी लुक देना चाहती हैं तो लिपस्टिक लगाने के बाद थोड़ी सी लिपस्टिक को वैसलीन के साथ मिलाकर लगाएं। ध्यान रखें कि इसमें वैसलीन की मात्रा कम ही रखें, तभी लुक परफेक्ट दिखेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों को ध्यान में रखकर लगाएं लिपस्टिक - फोटो : iStock
फिनिशिंग टच दें

अगर लिपस्टिक लगाने के बाद किनारों पर फैल गई हो, तो कंसीलर का उपयोग करके उसे साफ करें। इससे होंठ साफ-सुथरे और परफेक्ट लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें