फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehndi Design For Onam: ओणम के मौके पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

Thu, 04 Sep 2025 04:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trendy Mehndi Design For Onam Festival: 5 सितंबर को ओणम का समापन होगा। ऐसे में आज अपने हाथों पर मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन अवश्य रचा लें। यहां इस लेख में मेहंदी की कुछ नयी डिजाइन्स दी जा रहीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
ओणम के मौके पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी - फोटो : Adobe stock
Trendy Mehndi Design For Onam Festival: ओणम का त्योहार न केवल केरल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, बल्कि ये अवसर है रंगों, पकवानों और सुंदरता के रंग बिखेरने का। इस साल 5 सितंबर को ओणम का समापन होगा, और ऐसे में हर कोई अपने पारंपरिक लुक को खास बनाने की तैयारी में जुटा है।

महिलाएं खासतौर पर इस दिन सजने-संवरने में पीछे नहीं रहतीं, और जब बात हो पारंपरिक साज-सज्जा की, तो मेहंदी का जिक्र जरूर आता है। खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स हाथों की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ त्योहार की खुशियों में चार चांद लगा देती हैं।

यदि आप भी इस ओणम पर पारंपरिक अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो आज ही अपने हाथों पर रचाएं कुछ खास और नयी मेहंदी डिजाइन्स। इसी के चलते इस लेख में हम आपको मेहंदी की कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

बहुत सी महिलाओं को हर त्योहार पर एकदम दुल्हनों के जैसी मेहंदी लगवाना पसंद होता है। ऐसे में आप चाहें तो ऐसी भरे-भरे हाथ मेहंदी अपने हाथों पर लगवा सकती हैं। मेहंदी की ऐसी डिजाइन न सिर्फ देखने में कमाल की लगती है, बल्कि अगर आप ऐसी मेहंदी लाने के बाद हल्का आउटफिट पहनेंगी तो भी आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

यदि भरे हाथ मेहंदी लगावाना तो पसंद है, लेकिन इतना समय नहीं है कि कोहनी तक डिजाइन लगवाई जाए तो इस डिजाइन का चयन करें। ऐसी मेहंदी लगाते समय बारीकी का खास ध्यान रखें। ये मेहंदी जितनी महीन लगी होगी, उसकी डिजाइन उतनी ही खूबसूरत लगेगी। 

4 of 6
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

बहुत सी महिलाओं के पास मेहंदी लगवाने का समय नहीं होता है, तो ऐसी महिलाओं के लिए ऐसी अरेबिक मेहंदी की डिजाइन परफेक्ट है। अरेबिक मेहंदी की डिजाइन जल्दबाजी में भी लग जाती है। इसलिए यदि आपके पास समय नहीं है तो इस डिजाइन का चयन करें। 
विज्ञापन

5 of 6
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

मिनिमल मेहंदी की डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। ऐसी डिजाइन के लिए आपको हथेली के बीचों-बीच गोलाकार डिजाइन बनानी है और साथ ही में उंगलियों को भी महीन डिजाइन लगानी है ताकि लुक प्यारा दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवी डिजाइन - फोटो : Instagram
पांचवी डिजाइन

मंडाला आर्ट वाली मेहंदी की डिजाइन भी आजकल कापी चलन में है। आप इस डिजाइन को भी अपने हाथों पर रचा सकती हैं। अगर ये डिजाइन आप अपने हाथों पर लगाएंगी, तो लुक बेहद प्यारा और खूबसूरत लगेगा। ये रचकर और भी कमाल की लगती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें