Hina Khan Latest Look: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वालीं हिना खान आज के समय किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं हैं। टीवी में हमेशा इतनी भोली दिखने वाली हिना असल में कितनी ग्लैमरस हैं, आज हम आपको वही दिखाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
टीवी की भोली सी बहू असल में हैं इतनी ग्लैमरस
- फोटो : instagram
Hina Khan Latest Look: टीवी के मशहूर सीरियल‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संस्कारी और भोली-भाभी अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली हिना खान आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक बन चुकी हैं। टीवी की दुनिया में बेहद सिंपल और ट्रेडिशनल लुक में नजर आने वाली हिना असल जिंदगी में कितनी बोल्ड, मॉडर्न और फैशनेबल हैं, ये उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर साफ झलकता है।
हिना खान अपने एलिगेंट आउटफिट्स, ट्रेंडी वेस्टर्न लुक्स और स्टनिंग फोटोशूट्स की वजह से लगातार लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल होने लगते हैं। चाहे इंडियन वियर हो या वेस्टर्न, हिना हर लुक में कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस दिखती हैं। आज हम आपको दिखाएंगे हिना खान का कुछ बोल्ड और स्टाइलिश अवतार जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
पहला लुक
- फोटो : instagram
पहला लुक
साड़ी में किस तरह से ग्लैमरस दिखना है, ये आप हिना खान से सीख सकती हैं। हिना खान का साड़ी लुक इतना खूबसूरत और ग्लैमरस होता है कि आप उसपर से नजरें नहीं हटा सकते। जैसे कि इस लाल रंग की साड़ी में हिना कितनी कमाल की दिख रही हैं। इस सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी के साथ उन्होंने खूबसूरत हैवी वर्क वाला डीपनेक ब्लाउज कैरी किया है।
विज्ञापन
3 of 6
दूसरा लुक
- फोटो : instagram
दूसरा लुक
इंडो वेस्टर्न लुक को स्टाइलिश अंदाज में कैसे कैरी किया जा सकता है, इसके लिए भी आप हिना खान से टिप्स ले सकती हैं। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रखा है और हैवी मांगटीका उसके साथ कैरी किया है। कानों में हैवी ईयररिंग्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
4 of 6
तीसरा लुक
- फोटो : instagram
तीसरा लुक
हिना का ये लुक काफी अलग और अतरंगी है, लेकिन इसमें भी उनका अंदाज देखने के लायक है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने सीक्विन वर्क वाली स्कर्ट के साथ सिल्क फैब्रिक की शर्ट पहनी है। गले में स्कर्ट के मैचिंग की टाई से उन्होंने अपना ये लुक कंप्लीट किया है, जिसमें वो बेहद कमाल की लग रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चौथा लुक
- फोटो : instagram
चौथा लुक
ब्लैक रंग हिना पर खूब जचता है, इसलिए अगर आप उनके इस लुक पर नजर डालेंगे तो उनपर से नजरें नहीं हटा पाएंगे। इस ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में हिना किसी डॉल से कम नहीं लग रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट रंग की हील्स पहनी हैं। खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
आखिर में नजर डालते हैं एक्ट्रेस के बॉस लेडी लुक की तो अक्षरा को सब बॉस लेडी कहकर बुलाते हैं। ऐसे में इस तरह का लुक उनपर खूब ही जचता है। इस डुअल प्रिंट के कॉ-ऑर्ड सेट में हिना बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को कर्ली करके खुला रखा है।