Rakul Preet Singh Blouse Design: साड़ी और लहंगे का लुक तभी कंप्लीट और परफेक्ट माना जाता है, जब उसके साथ का ब्लाउज एकदम परफेक्ट बना हो। परफेक्ट ब्लाउज की तलाश के लिए अक्सर महिलाएं बॉलीवुड की एक्ट्रेस के लुक्स देखती हैं। अगर आप भी अपने लिए सबसे खूबसूरत और प्यारा ब्लाउज बनवाना चाहती हैं तो रकुल प्रीत के लुक पर एक नजर डाल लें।
दरअसल, रकुल प्रीत एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने साड़ी और लहंगा लुक को अपने खूबसूरत ब्लाउज से हमेशा सबसे अलग बना देती हैं। आज के समय में तो उनके डिजाइनर ब्लाउज हर लड़की के लिए फैशन इंस्पिरेशन बन चुके हैं।
रकुल के लेटेस्ट फोटोशूट्स में दिखे ब्लाउज डिजाइन्स सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आप भी किसी पार्टी, वेडिंग या फेस्टिव लुक में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो रकुल प्रीत के ब्लाउज आइडियाज को अपनाकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। उनका हर ब्लाउज आपके ट्रेडिशनल आउटफिट को एक ग्लैमरस ट्विस्ट देता है। तो आइए बिना देर किए आपको ब्लाउज की लेटेस्ट डिजाइन्स दिखाते हैं।