फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: बनवाना है अनारकली गाउन तो भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना देखकर हंसेंगे लोग

Mon, 23 Sep 2024 01:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप त्योहारों के सीजन में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो अनारकली गाउन बनवाते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन
1 of 6
अनारकली गाउन बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : अमर उजाला
Fashion Tips: कुछ दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। त्योहारों के सीजन में खासतौर पर महिलाएं अपने लुक को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। नवरात्रि से लेकर दिवाली तक पर वह अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं। ऐसे में महिलाएं अपने लिए ट्रेंडी और नए कपड़े भी खरीदती हैं।

त्योहारों के इस सीजन के लिए अनारकली गाउन एक बेहतर विकल्प माना जाता है। हर किसी महिला के कलेक्शन में एक न एक अनारकली गाउन तो जरूर होता है। इसे पहनकर लुक काफी एलिगेंट लगता है।

अगर आपके कलेक्शन में अनारकली गाउन नहीं है और आप इसे बनवाने का सोच रही है तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको अनारकली गाउन बनवातेै समय रखना है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपका लुक खराब दिख सकता है, जिसकी वजह से आप हंसी का पात्र बन सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अनारकली गाउन बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
गलत फैब्रिक का चुनाव

अनारकली गाउन अगर गलत फैब्रिक में बनवाया गया तो ये आपके लुक को बिगाड़ सकता है। अनारकली गाउन से लिए सिल्क,जॉर्जेट, शिफॉन और वेल्वेट परफेक्ट फैब्रिक हैं। इसका चयन आप मौसम के हिसाब से ही करें। 
 
विज्ञापन

3 of 6
अनारकली गाउन बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
गलत फिटिंग

कई बार जल्दबाजी के चक्कर में हम सही फिटिंग नहीं देते, जिसकी वजह से लुक पूरा बिगड़ जाता है। अनारकली गाउन में बस्ट, कमर और हिप्स की माप सही होनी जरूरी है। अधिक ढीला या तंग गाउन आपको असहज महसूस करवा सकता है।

4 of 6
अनारकली गाउन बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
गलत लंबाई   

कई बार गाउन बनवाते समय हम अंदाजे से लंबाई बताते हैं, जबकि इससे लंबाई कम और ज्यादा हो सकती है। ऐसे में ये सुनिश्चित करें कि गाउन आपकी ऊंचाई और हील्स के हिसाब से सही हो। अधिक लंबा या छोटा गाउन असुविधाजनक दिख सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
अनारकली गाउन बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
सही हो पैटर्न

अनारकली गाउन बनवाते समय सही पैटर्न का चयन आवश्यक है। ऐसे में शरीर के आकार के हिसाब से पैटर्न और कट का चयन करें। यदि आप छोटे कद की हैं, तो वर्टिकल प्रिंट्स या स्लिम फिट डिजाइन चुने, और लंबी महिलाओं के लिए फ्लेयर वाला डिजाइन उपयुक्त रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनारकली गाउन बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
गलत नेकलाइन और स्लीव्स का चुनाव

कभी भी किसी और को देखकर नेकलाइन और स्लीव का चुनाव न करें। उसके लिए पहले ये देखें कि आप पर क्या अच्छा लगेगा। अपनी गर्दन की लंबाई और कंधों के आकार के अनुसार नेकलाइन चुनें। लंबे हाथों के लिए फुल स्लीव्स या 3/4 स्लीव्स अच्छे दिखते हैं, जबकि छोटे हाथों के लिए कैप स्लीव्स बेहतर होते हैं। इस बात का ध्यान अवश्य रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें