फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blouse Fashion: अंबानी परिवार की महिलाओं के ब्लाउज की डिजाइन है सुपरहिट

Wed, 16 Apr 2025 08:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप वही पुराने ब्लाउज के डिजाइन पहनते-पहनते बोर हो गई हैं तो यहां हम आपको अंबानी परिवार की महिलाओं के ब्लाउज की डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं, जो हमेशा सुपरहिट हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अंबानी परिवार की महिलाओं के ब्लाउज की डिजाइन है सुपरहिट - फोटो : instagram
Blouse Fashion: जब भी रॉयल्टी की बात आती है तो हर किसी के मन में अंबानी परिवार का ही ख्याल आता है। चाहे कोई इवेंट हो या फिर घर की शादी हो, पूरा अंबानी परिवार उसमें खूब सज-संवर के पहुंचाता है। खासतौर पर बात करें अंबानी परिवार की महिलाओं की तो नीता अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट तक अपने लुक से लोगों को इंप्रेस करती नजर आती हैं।

अंबानी परिवार की हर महिला के पास एथनिक वियर का खूबसूरत कलेक्शन है, जिससे आप भी चाहें तो टिप्स लेकर खरीदारी कर सकती हैं। यहां इस लेख में हम आपको नीता अंबानी, श्लोका मेहता, ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के ब्लाउज की खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उससे टिप्स लेकर अपने पुराने बोरिंग ब्लाउज को बाय बाय कह सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नीता अंबानी - फोटो : instagram
नीता अंबानी का नाम वाला ब्लाउज

नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की एक रस्म में इस ब्लाउज को कैरी किया था। आगे से तो इस ब्लाउज की डिजाइन काफी साधारण थी, लेकिन पीछे की तरफ इसमें नेट था। इस नेट पर उन्होंने अपने बच्चों और नाती-पोतों के नाम लिखवाए थे। ऐसे में यदि आप भी घर की शादी में कुछ खास ब्लाउज बनवाने का सोच रही हैं तो नीता अंबानी के जैसी डिजाइन का चयन करें। आप अपने पार्टनर का नाम भी इसमें लिखवा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ईशा अंबानी - फोटो : instagram
ईशा अंबानी का गहने जड़ा ब्लाउज

अंबानी परिवार की लाडली बिटिया के पास किसी चीज की कमी नहीं है, ये बात साबित होती है उनके इस ब्लाउज से। इस ब्लाउज में न सिर्फ ईशा अंबानी के नए और पुराने जेवर लगाए गए हैं, बल्कि साथ में इसमें लगाने के लिए खास गुजरात और राजस्थान से पारंपरिक गहने मंगवाए गए हैं। इसमें डायमंड बल्कि इसके साथ पुलकी, रूबी, एमरॉल्ड समेत कई रत्नों को लगाया गया है, जिसकी वजह से इस ब्लाउज का लुक बेहद कमाल का लग रहा है। आप भी कुछ ऐसा ही ब्लाउज अपने लिए कस्टमाइज करा सकती हैं। 

4 of 5
श्लोका अंबानी  - फोटो : instagram-Diya Mehta Jatia
श्लोका अंबानी का पर्ल वाला ब्लाउज

यदि आप अपने लुक को ग्लैमरस के साथ एलिगेंस का टच देना चाहती हैं तो श्लोका अंबानी के जैसा पर्ल वाला बैकलेस ब्लाउज तैयार कराएं। ऐसा ब्लाउज आप सिंपल सी साड़ी के साथ भी कैरी करके अपना जलवा दिखा सकती हैं। इस ब्लाउज की खासियत उसमें जड़े मोतियों और बैक पर लगी नॉट से दिख रही है। यदि ऐसा ब्लाउज बनवा रही हैं तो बालों को बांधकर ही स्टाइल करें, वरना आपके ब्लाउज की डिजाइन छिप जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram
राधिका मर्चेंट का कोर्सेट ब्लाउज

ऐसा कोर्सेट वाला स्टाइल आज-कल काफी चलन में है। इसे लड़कियां टॉप की तरह भी कैरी करती हैं। यदि आप चाहें तो इसे लहंगे या साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। साड़ी और लहंगे या फिर धोती स्टाइल स्कर्ट के साथ भी आपका ऐसा कोर्सेट वाला ब्लाउज कमाल का लगेगा। यदि कोर्सेट स्टाइल का ब्लाउज कैरी कर रहीं हैं तो उसके साथ हैवी ज्वेलरी पहनने से बचें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें