फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeans Styling Tips: जींस पहनते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां, देखें कहीं आप भी तो नहीं हैं इसमें शामिल

Wed, 16 Apr 2025 11:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जींस खरीदना तो आसान है, लेकिन इसे कैरी करते समय अक्सर लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से लुक बिगड़ जाता है। यहां हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
जींस पहनते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां - फोटो : Adobe stock
Jeans Styling Tips: आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक के जीवन का जींस एक अहम हिस्सा है। जींस को दफ्तर से लेकर पार्टियों तक में कैरी किया जा सकता है। यदि इसे अलग-अलग स्टाइल से कैरी किया जाए तो अंदाज भी काफी बदला हुआ लगता है। यही वजह है कि महिलाओं से लेकर पुरुषों तक के पास जींस का तगड़ा कलेक्शन देखने को मिलता है।

पर, क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर लोग जींस पहनते समय कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिस वजह से उनका लुक खराब दिखने लगता है। यहां हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन गलतियों का ध्यान रखकर आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बहुत टाइट जींस पहनना - फोटो : Adobe stock
बहुत टाइट जींस पहनना

अक्सर लोग जींस पहनते समय ये गलती कर देते हैं। लोगों को लगता है टाइट जींस से लुक अच्छा दिखेगा, लेकिन पहले तो ये जान लें कि आज के समय में टाइट जींस पहनने का ट्रेंड नहीं है। टाइट जींस की जगह हल्की लूज जींस पहनें। ज्यादा टाइट जींस शरीर की नसों को भी दबा देती है, जिस वजह से कई परेशानियां जन्म लेने लगती हैं। इसलिए कोशिश करें और ज्यादा टाइट जींस से बचें। यदि फिटिंग की जींस पहन रहे हैं तो ये स्ट्रेचेबल होनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
पहनते समय बॉडी टाइप का ध्यान न रखना - फोटो : Adobe stock
पहनते समय बॉडी टाइप का ध्यान न रखना

ज्यादा लोग ट्रेंड के हिसाब से जींस खरीद तो लेते हैं लेकिन इसे खरीदते समय वो अपने बॉडी टाइप का ध्यान नहीं रखते हैं। जबकि आज-कल तो बाजार में हर बॉडी टाइप के हिसाब से जींस मिलती हैं। ऐसे में हमेशा अपने बॉडी टाइप के हिसाब से ही जींस खरीदें। जैसे कि बहुत पतले लोगों पर बैगी जींस अच्छी नहीं लगती है और बहुत ज्यादा हेल्दी लोगों पर स्किनी जींस ज्यादा नहीं फबती। 

4 of 6
जींस की लेंथ सही न कराना - फोटो : Adobe stock
जींस की लेंथ सही न कराना

जिन लोगों की हाइट छोटी होती है, ये गलती अक्सर वही करते हैं। खुद से लंबी जींस को पहनने से न सिर्फ उनका लुक बिगड़ जाता है, बल्कि इसकी वजह से जींस के नीचे का हिस्सा जमीन पर घिसता रहता है और खराब हो जाता है। इसलिए जींस की लेंथ को एडजस्ट अवश्य कराएं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
एक ही जींस को हफ्ते भर पहनना - फोटो : Instagram
एक ही जींस को हफ्ते भर पहनना

लोगों को लगता है एक जींस को बिना धोए वो कई बार पहन सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। बाकी कपड़ों की तरह जींस को भी सिर्फ एक ही बार कैरी करना चाहिए। खासतौर पर अब जब गर्मी का मौसम है, तब तो जींस  को एक बार पहनने के बाद धो लें। ऐसा न करने पर बैक्टीरिया, पसीने की बदबू और स्किन एलर्जी जैसी समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक ही वैरायटी की जींस पहनना - फोटो : Adobe stock
एक ही वैरायटी की जींस पहनना

ज्यादा लोग एक अपने लुक का एक पैटर्न सेट कर लेते हैं, कि उनके ऊपर यही जींस अच्छी लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। हर किसी को अपने कलेक्शन में अलग-अलग प्रकार की जींस रखनी ही चाहिए। जब आप अलग-अलग मौकों पर अलग जींस पहनेंगे तो आपका लुक हमेशा काफी अलग दिखेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें