Latest Bangle Collection: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का काफी महत्व है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करके अपने पति की लंबी आयु और तरक्की की कामना करती हैं। ये व्रत सुहागिन महिलाओ का होता है, इसलिए महिलाएं इस दिन खासतौर पर 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं। महिलाओं के 16 श्रृंगार में चूड़ियों का भी काफी महत्व है।
यही वजह है कि आज हम आपको यहां चूड़ियों को कंगनों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। यहां हम आपको कांच से लेकर कुंदन वाले तक कंगन और चूड़ी दिखाएंगे, ताकि आप पूजा के दिन इसे खूबसूरत अंदाज में कैरी कर सकें। ये चूड़ियां और कंगन बाद में भी आपके काम आएंगे, इसलिए इसे आप आराम से रख भी सकती है।