फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर नोरा फतेही की खूबसूरती ने लूटा था फैंस का दिल

Tue, 16 Mar 2021 01:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
fashion - फोटो : Social Media
लैक्मे फैशन वीक का आयोजन साल 2021 में डिजिटल रूप में होने वाला है। जिसकी शुरूआत 16 मार्च से होगी। लेकिन कोरोना महामारी के पहले साल 2020 में लैक्मे फैशन वीक का आयोजन मुंबई में किया गया था। जिस पर बड़े-बड़े सितारों ने जलवे बिखेरे थे। जहां इस फैशन वीक की शुरूआत जान्हवी कपूर ने की थी। तो वहीं फैशन वीक के आखिरी दिन करीना कपूर की खूबसूरती और स्टाइल ने हर किसी का दिल जीत लिया था। हालांकि लैक्मे फैशन वीक के मंच पर नोरा फतेही का अंदाज भी बेहद खूबसूरत नजर आया था। 
विज्ञापन

2 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram
डांस में माहिर नोरा लैक्मे फैशन वीक के मंच पर उतरी थीं। इस दौरान उन्होंने डिजाइनर गौरी एंड नयनिका का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहन रखा था। डीप वी नेकलाइन और ब्रॉड शोल्डर के साथ इस ड्रेस में कॉर्सेट डिजाइन की गई थी। वहीं इस ड्रेस का बॉडी हगिंग लुक नोरा के कर्वी फिगर को फ्लांट करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट था। 
विज्ञापन

3 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram
वहीं इस खूबसूरत ड्रेस के साथ सफेद सैटिन की ट्रेल भी लगी थी। जो उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। जबकि बात करें नोरा के मेकअप की तो बोल्ड ब्राइट रेड लिपस्टिक के साथ ज्वैलरी को स्किप किया गया था। वहीं साइड पार्टीशन लाइट कर्ली वेव हेयर डू में नोरा का लुक आकर्षक था।
विज्ञापन

4 of 4
fashion - फोटो : अमर उजाला
साल 2021 में लैक्मे फैशन वीक का आयोजन फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के साथ मिलकर होगा। जो 16 मार्च से लेकर 21 मार्च तक चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें